बचपन से बच्चों को सिखाएं ये योगासन, दिमाग बनेगा तेज

बच्चों के दिमाग को तेज कैसे बनाए
बच्चों के दिमाग को तेज कैसे बनाए

योगा बड़ों के साथ-साथ बच्चों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। बच्चों को शारीरिक और मानसिक विकास के लिए रोजाना कम से कम 30 मिनट योग करना चाहिए। आजकल पढ़ाई-लिखाई को लेकर बच्चे भी काफी तनाव महसूस करते हैं। वे कुछ योग कर के अपने मन को शांत कर सकते हैं। इससे बच्चों में एकाग्रता भी बढ़ेगी जिससे उनका मन भी पढ़ाई में लगेगा। तो आइए जानते हैं, बच्चे कौन-सा योग कर सकते हैं।

बालासन

बालासन
बालासन

बालासन को चाइल्ड पोज भी कहा जाता है। इससे बच्चों का मानसिक विकास तेज होता है। इसे करने के लिए सबसे पहले मैट पर वज्रासन में बैठ जाएं और रीढ़ की हड्डी सीधी रखें। इसके बाद बॉडी को आगे की ओर झुकाएं अब दोनों हाथों को एडिय़ों के पास रखें और कुछ सेकेंड तक बच्चे को इसी पोजिशन में रहने दें। फिर सामान्य स्थिति में आ जाएं।

ताड़ासन

ताड़ासन
ताड़ासन

ताड़ासन करने से बच्चों की हाइट बढ़ती है, साथ ही उनकी एकाग्रता भी बढ़ती है। इसे करने के लिए सबसे पहले मैट पर खड़े हो जाएं। अब दोनों हाथों को ऊपर की ओर ले जाएं, बिल्कुल सीधा खड़े रहें। अब धीरे-धीरे दोनों एडिय़ों को उठाएं। कुछ सेकेंड तक इसी पोजिशन में रहें। फिर दोनों हाथ आराम से नीचे लाएं और एडिय़ों को भी जमीन पर रख लें।

भुजंगासन

भुजंगासन को कोबरा पोज भी कहा जाता है। इसे करने से बच्चों की बॉडी फ्लैक्सिबल होती हैं, साथ ही रीढ़ की हड्डी भी मजबूत होती है। इसे करने के लिए सबसे योगा मैट पर पेट के बल लेट जाएं। अब दोनों हाथों को कमर के पास थोड़ा आगे रख लें। अब हाथों को मौट पर ही रहते हुए कमर से ऊपर के हिस्से को हाथों की मदद से ऊपर उठाएं।

सुखासन

सुखासन करने से बच्चों का मन शांत रहता है। पढ़ाई में मन लगता है। इसे करने के लिए सबसे पहले मैट पर पालथी मारकर बैठ जाएं। अब दोनों हाथों को घुटनों पर रख लें और पीठ सीधी रखें। इस रिलेक्सिंग पॉजिशन में कुछ देर रहें।

यह भी पढ़ें : रक्षाबंधन विशेष : भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए रखें इन खास बातों का ध्यान