40 के बाद भी जवां बने रहने के लिए इन फूड्स का करें इस्तेमाल

जवान रहने के लिए क्या खाएं
जवान रहने के लिए क्या खाएं

बढ़ती उम्र के कारण हमारी स्किन ढीली पडऩे लगती है। जिससे चेहरे पर महीन रेखाएं और फाइन लाइन्स नजर आते हैं। स्किन से जुड़ी इन समस्याओं से बचने के लिए शरीर में कोलेजन का काफी महत्व होता है। हालांकि उम्र बढऩे के साथ इसके उत्पादन में कमी आती है। जिससे त्वचा पर महीन रेखाएं नजर आने लगती हैं। शरीर में कोलेजन को बूस्ट करने के लिए आप अपनी डाइट में कुछ फूड्स शामिल कर सकते हैं, जिन्हें खाने से उम्र बढऩे के संकेत कम नजर आएंगे।

मछली

मछली
मछली

मछली एक सुपरफूड के रूप में जाना जाता है। आप इसे सीमित मात्रा में अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इससे कोलेजन का स्तर बढ़ सकता है। जिससे आपकी त्वचा स्वस्थ रहती है। मछली ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन डी का भी समृद्ध स्रोत है। यह सेहत और स्किन दोनों के लिए फायदेमंद होता है।

अंडे

अंडे
अंडे

अक्सर लोग अंडे को नाश्ते के रूप में खाते हैं। यह सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। इसके अलावा अंडे कोलेजन का निर्माण करने में भी सहायता करता है। जिससे आप स्किन से जुड़ी समस्याओं को भी मात दे सकते हैं।

बिंस

बिंस प्रोटीन का समृद्ध स्रोत हैं। इसके अलावा इसमें अमीनो एसिड भी पाया जाता है, जो कोलेजन उत्पादन में सहायता करता है। इसके लिए आप पिंटो बीन्स और सफेद बीन्स को डाइट में शामिल कर सकते हैं।

बेरीज

बेरीज विटामिन-सी से भरपूर होते हैं। जो स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं। आप स्किन में कोलेडजन बूस्ट करने के लिए स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, क्रैनबेरी या अन्य रसदार फल शामिल कर सकते हैं। आप इसे स्मूदी, स्नैक या सलाद के रूप में भी खा सकते हैं।

फल और सब्जियां

फल और सब्जियों में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें मौजूद विटामिन-सी स्किन के लिए लाभदायक है। जो कोलेजन के उत्पादन में सहायक है। इसके लिए आप खट्टे फल यानी संतरा, नींबू और हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे केल, कोलार्ड ग्रीन्स और पालक आदि अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : क्या आप जानते हैं सुब्रत रॉय कौन थे, इस बीमारी से हुई थी मौत