
र्दियों में मोमोज खाने का ट्रेंड बढ़ जाता है। मार्केट में गर्मागर्म स्ट्रीट फ्रूट मोमोज खाते हुए बहुत से लोग दिख जाएंगे। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने इस स्ट्रीट फूड के बारे में चेतावनी दी है, क्योंकि यह हमारे स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है और शरीर को दीर्घकालिक नुकसान पहुंचा सकता है।

मोमोज के लिए आटा परिष्कृत आटे मैदा से बनाया जाता है। अमरीकी कृषि और स्वास्थ्य और मानव सेवा विभाग के अनुसार, इसका सेवन करने से स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इसके अत्यधिक सेवन से पेट दर्द, गैस, जलन, और अपच को बढ़ा सकता है। मैदा खाने से ब्लड शुगर बढ़ जाता है। इससे डायबिटीज का खतरा रहता है।
मोमोज में प्रोटीन और फाइबर नहीं होते है। मैदा तब बनता है जब गेहूं में से फाइबर निकाल लिए जाते हैं। इसके कारण ही मैदान अच्छी तरह से डाइजेस्ट नहीं हो पाता और वह आंतों में जाकर जमने लगता है। उबला होने की वजह से यह ज्यादा नुकसान दायक हो जाता है।
कुछ रिपोट्र्स के अनुसार मार्केट में मिलने वाले मोमोज पूरी तरह से सफेद होते हैं, सफेद बनाए रखने के लिए उनमें ब्लीच या दूसरे कैमिकल मिला दिए जाते हैं। जिससे किडनी की सेहत बिगड़ती है। कुछ मोमोज बेचने वाले मोमोज में मोनोसोडियम ग्लूटामैट नामक केमिकल मिलाते हैं, जिससे टेस्ट बढ़ता है। यह शरीर के लिए किसी स्लो पॉइजन से कम नहीं हैं।
मोमोज के अंदर सब्जियां डाली जाती है, जो हमें अंदर होने के कारण दिखाई नहीं देती। ऐसे में बिना अंदर देखे ही सीधे मोमो मुंह के अंदर चला जाता है। ऐसे में जब भी मोमो खाएं कम से कम अंदर की सब्जियों को देखकर जरूर खाएं। यदि आपको मोमोज पसंद है तो घर पर बनाकर खाएं।
यह भी पढ़ें : मणिपुर में फिर हिंसा, चार की हत्या, घाटी के 5 जिलों में कफ्र्यू