शिव के विधायक का विदेश की धरती पर जोरदार स्वागत

महाराणा प्रताप फाउंडेशन ऑफ यूके
महाराणा प्रताप फाउंडेशन ऑफ यूके

लंदन। महाराणा प्रताप फाउंडेशन ऑफ यूके के लंदन के ट्रिप में शामिल होने आए बाड़मेर के शिव विधानसभा के विधायक रवींद्र सिंह का जोरदार स्वागत-सम्मान किया गया। उन्होंने सभी समुदायों के प्रवासी राजस्थानी बंधुओं से प्रदेश के युवाओं को सही दिशा में आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम का संबोधन गोविन्द सिंह खिरजा व चैन सिंह राजावत ने किया। इस कार्यक्रम में काफी संगठन ने हिस्सा लिया ।

इस मौके पर ब्रिटिश एसोसिएशन ऑफ यूके राजपूत समाज यूके, राजस्थान चैरिटेबल ट्रस्ट यूके, राजपुरोहित समाज युके, जाट समाज यूके, हरियाणा समाज यूके, किंग्स अवार्ड विजेता व बिजनेस मैन गजराज सिंह राठौड़, सोहन पाल सिंह नारवा, श्याम सिंह राठौड़, जनक सिंह, हनवंत सिंह राजपुरोहित, सुरजीत ढाका, गैनसिंह इंदा, श्याम बजाज, अभय सिंह इंदा, रणजीत सिंह, शक्ति सिंह परिहार, कवराज सिंह, भोम सिंह, देवी सिंह, सुमेर सिंह, लक्ष्मण सिंह, जगदेव पूरी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने 365 आदर्श आंगनबाड़ी बनाने की दी स्वीकृति

Advertisement