हार्ट डिजीज से लेकर कैंसर होने से रोकती है बैंगनी पत्तागोभी

बैंगनी पत्तागोभी
बैंगनी पत्तागोभी

पत्तागोभी एक ऐसी सब्जी है, जो कई तरह से उपयोग में लाई जाती है। सब्जी बनाने के लिए, सलाद में, चायनीज डिशेज में आदि। ज्यादातर लोग घरों में हरी पत्तागोभी का सेवन करते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि हरी की जगह बैंगनी पत्तागोभी खाने से शरीर को ज्यादा पोषण मिलता है। इसमें आयरन, पोटैशियम, विटामिन-सी, विटामिन-ए आदि जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। इसके सेवन से हाई बीपी की समस्या को भी दूर करने में मदद मिलती है। डायबिटीज, दिल की बिमारी से लेकर कैंसर तक की गंभीर बीमारी से बैंगनी पत्तागोभी शरीर की रक्षा करती है। आइए जानते हैं बैंगनी पत्ता गोभी खाने के अनेक फायदे।

स्किन के लिए फायदेमंद

स्किन के लिए फायदेमंद
स्किन के लिए फायदेमंद

एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर बैंगनी पत्ता गोभी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है। इसमें मौजूद विटामिन-सी स्किन को ग्लोइंग बनाएं रखता है।

सूजन कम करने में मददगार

एंटीऑक्सीडेंट जैसे गुण के अलावा बैंगनी गोभी में सूजन-रोधी गुण यानी एंटी इंफ्लामेटरी गुण भी पाए जाते हैं, जो शरीर में सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसलिए हाई बीपी या आर्थराइटिस जैसी समस्याओं को दूर करने के लिए अपने आहार में बैंगनी पत्ता गोभी को जरूर शामिल करें।

दिल के लिए फायदेमंद

दिल के लिए फायदेमंद
दिल के लिए फायदेमंद

बैंगनी पत्तागोभी में हाई फाइबर पाया जाता है, जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है। इसके सेवन से दिल से जुड़ी समस्याएं दूर रहती है। इसके अतिरिक्त बैंगनी पत्ता गोभी में मौजूद एंथोसायनिन ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखता है, जिससे हार्ट अटैक की बीमारी का खतरा कम होता है।

इम्युनिटी मजबूत होती है

विटामिन और मिनरल से भरपूर बैंगनी पत्ता गोभी, पोषण का पावरहाउस मानी जाती है, जो इम्युनिटी को मजबूत करती है। इसके सेवन से शरीर को संक्रमणों और बीमारियों से बचाने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद विटामिन-सी विशेष रूप से इम्युनिटी मजबूत करने में मदद करती है।

पाचन दुरुस्त रहता है

बैंगनी पत्तागोभी में फाइबर अधित मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन को दुरुस्त रखता है। इसके सेवन से गुड बैक्टीरिया के विकास में मदद मिलती है।

वजन नियंत्रित रहता है

बैंगनी पत्तागोभी में कम कैलोरी और हाई फाइबर पाया जाता है, जो वजन को नियंत्रित रखने में मदद करता है। इसके सेवन से लंबे समय तक पेट भरा लगता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती और वजन नहीं बढ़ता।

यह भी पढ़ें : आज खुलकर सांस ले रहा जम्मू-कश्मीर’