केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आप का प्रदर्शन

आप प्रदर्शन
आप प्रदर्शन

प्रधानमंत्री आवास घेरने की कोशिश

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ईडी की गिरफ्तारी के खिलाफ पार्टी कार्यकर्ता सडक़ों पर प्रदर्शन किया। पार्टी ने लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री आवास को घेरने का ऐलान किया है।

इलाके में धारा 144 लागू

पटेल चौक पर पंजाब सरकार के मंत्री हरजोत सिंह बैंस और आप नेता सोमनाथ भारती समेत पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओंं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस ने इलाके में धारा 144 लागू कर रखी है। पार्टी कार्यकर्ता केजरीवाल जिंदाबाद और इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाते हुए इलाके के मेट्रो स्टेशन पहुंचे। प्रदर्शन में शामिल एक महिला प्रदर्शनकारी ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार हर उस व्यक्ति को निशाना बना रही है जो ईमानदार है ताकि वह भ्रष्टाचारियों को बचा सके।

भाजपा कार्यकताओं को नहीं रोक रही पुलिस: भारती

इस बीच आप के वरिष्ठ नेता भारती ने सोशल मीडिया मंच एक्स परबताया कि पुलिस ने उन्हें दिल्ली विधानसभा की उपाध्यक्ष एवं मंगोलपुरी से पार्टी की विधायक राखी बिड़लान के साथ हिरासत में ले लिया है। यह देखकर हैरानी होती है कि दिल्ली पुलिस शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे आप समर्थकों को गिरफ्तार कर रही है, लेकिन वे भाजपा को रोकने के लिए कुछ नहीं कर रहे हैं।

केजरीवाल 28 मार्च तक ईडी के हिरासत में

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अब रद्द की जा चुकी आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन से संबंधित मामले में 21 मार्च को केजरीवाल को गिरफ्तार किया था। वह 28 मार्च तक एजेंसी की हिरासत में हैं। उन पर नीति बनाने के दौरान कुछ व्यक्तियों को फायदा पहुंचाने संबधी कथित साजिश में सीधे शामिल होने का आरोप है।

भाजपा ने की केजरीवाल के इस्तीफे की मांग

उधर, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग को लेकर मंगलवार को प्रदर्शन किया। पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं को खदेडऩे के लिए वाटर कैनन का इसतेमाल किया। पुलिस ने प्रधानमंत्री आवास के आसपास के इलाकें में सुरक्षा बढ़ा दी है। इलाके में पुलिस के साथ अर्धसैनिक बलों को भी तैनात किया गया है। लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार भी सुरक्षा कारणों से बंद कर दिए गए।

यह भी पढ़ें: हिमाचल विस उपचुनाव: कांग्रेस के 6 बागियों को भाजपा ने दिया टिकट

Advertisement