अभिषेक ने कहा-घर बैठो, परिवार के साथ धूम मचाओ, लूडो खेलो, सेफ रहो

मुंबई पुलिस अक्सर सोशल मैसिजिस को क्रिएटिव तरीके से बॉलीवुड का रिफरेंस दे कर लोगों तक पहुचाने के लिए जानी जाती है। मुंबई पुलिस ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की जिसमें उन्होंने एक्टर अभिषेक बच्चन के नाम को लेकर बड़ी सीख दी।

मुंबई पुलिस ने फोटो में लिखा, अभी सिर्फ फिस्ट बम्प करें, शेक बाद में करना, जब यह सुरक्षित हो जाए। वहीं फोटो के कैप्शन में लिखा, गुरु, मुंबई हो या दिल्ली-6 फीट की दूरी जरूरी है! सोशल डिस्टेंसिंग को अभी अलविदा न कहना। अभिषेक ने इस पोस्टर को शेयर करते हुए जवाब में लिखा, घर बैठो, परिवार के साथ धूम मचाओ, लूडो खेलो। सेफ रहो।

अभिषेक ने हाल ही में अपने फैन्स को कोरोना के बारे में जागरूक किया था। साथ ही अपनी तरफ से मदद का हाथ भी बढ़ाया था और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित किया। वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिषेक को हाल ही में फिल्म द बिग बुल में देखा गया था। फिल्म में उनकी एक्टिंग की सबने खूब प्रशंसा की है।

यह भी पढ़ें- राम लक्ष्मण फेम लक्ष्मण यानी विजय पाटिल का 78 साल की उम्र में निधन