अभिनेता विकी कौशल तवांग के इंडो चाइना बॉर्डर पर पहुंचे, जवानों के साथ आर्मी डे मनाया

भारतीय थल सेना दिवस (आर्मी डे) के मौके पर बॉलीवुड स्टार विकी कौशल आज तवांग के इंडो चाइना बॉर्डर पर पहुंचे। यहां उन्होंने 16 हजार फीट की ऊंचाई पर सेना के जवानों के साथ आर्मी डे मनाया और गन चलाने की ट्रेनिंग भी ली। जिसका एक वीडियो विकी कौशल ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

विकी कौशल ने वीडियो शेयर कर लिखा, अरुणाचल प्रदेश के तवांग के इंडो चाइना बॉर्डर पर 16,000 फीट की ऊंचाई पर आना हमेशा याद रहेगा।

मेरी टीम के एक सदस्य को कम ऊंचाई पर ले जाया गया। क्योंकि उन्हें सांस लेने में मुश्किल हो रही थी। भारतीय सेना हमारी सुरक्षा के लिए अपनी सारी ताकत के साथ यहां पर हमेशा खड़ी है। हमारे सबसे बहादुर पुरुषों को सलाम, जो स्वयं से पहले सेवा में विश्वास करते हैं।