छेड़छाड़ के आरोप झेल रहे अभिनेता विजय राज को फिल्म शेरनी से निकाला

छेड़छाड़ के आरोपों से घिरे बॉलीवुड अभिनेता विजय राज को विद्या बालन स्टारर फिल्म शेरनी से बाहर निकाल दिया गया है। विजय राज को हटाने की सूरत में प्रोड्यूसर्स को हर दिन के हिसाब से 20 लाख रुपए का घाटा है। वह इसलिए कि विजय राज फिल्म के पहले शेड्यूल से हैं।

उन्हें हटाने के चलते फिल्म को रीशूट करना होगा। यानी विद्या बालन आदि कलाकारों व प्रोडक्शन के पूरे लोगों से वही सीन रीक्रिएट करने होंगे। विजय राज कुल 22 दिनों से शूट में हैं। ऐसे में दो करोड़ रुपए का घाटा होना तय है। प्रोड्यूसर्स अपने नाम पर किसी तरह के विवाद का दाग नहीं रहने देना चाहते। तभी उन्होंने विजय राज को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। उनकी जगह किसी और को कास्ट किया जाएगा।

सूत्रों ने मुताबिक, महज 13 दिन पहले फिल्म का दूसरा शेड्यूल बालाघाट में शुरू हुआ था। पहला शेड्यूल लॉकडाउन से पहले भूतपलासी गांव में 13 दिनों के लिए हुआ था।

अब मगर 29 अक्टूबर को बालाघाट के रेंजर्स यूनिवर्सिटी में सेट पर सरेआम विजय राज पर एक असिस्टेंट डायरेक्टर ने गलत ढंग से छूने का आरोप लगाया। पहले तो प्रोडक्शन के लोगों के सामने विजय राज ने उस पीतिा से विजय राज ने माफी मांगी। पर दो तीन बाद उस पीतिा ने विजय राज पर पुलिस केस दर्ज कर दिया।

सूत्रों ने कहा, घटना वैनिटी वैन के भीतर या होटल में बुलाकर मोलेस्ट करने की नहीं है। सेट पर विजय राज ने उस पीतिा के कंधे पर हाथ रखा। विजय राज की दलील है कि इसके पीछे उनकी इंटेंशन गलत नहीं थी। पीतिा की उम्र की उनकी बेटी है।

बेटी की उम्र की किसी लड़की के साथ ऐसा करने की बात वो सपने में भी वो नहीं सोच सकते। फिर भी पीतिा को गलत महसूस हुआ है तो इसके लिए वो माफी मांगते हैं। मगर पीतिा उन्हें माफ नहीं कर पाई।

तीन दिन बाद उसने विजय राज पर पुलिस केस कर दिया। सूत्रों ने यह भी बताया कि इस घटना से विद्या बालन और बाकी कलाकार सदमें में थे। हालांकि ‘शो मस्ट गो ऑन की तर्ज पर शूटिंग होती रही।