एक्ट्रेस कंगना रनोट की बढ़ी मुश्किलें, जावेद अख्तर मानहानि केस में चलेगा आपराधिक केस

बॉम्बे हाईकोर्ट ने एक्ट्रेस कंगना रनोट की उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने गीतकार जावेद अख्तर के ओर से दर्ज करवाए गए आपराधिक मानहानि केस को रद्द करने की मांग की थी। अख्तर की शिकायत पर पुलिस पहले केस दर्ज नहीं कर रही थी, तब उन्होंने अंधेरी मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट के सामने अपील की। जिसके आदेश पर केस दर्ज किया गया। बाद में कंगना ने इसे रद्द करने के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

इस मामले में एक्ट्रेस को मार्च 2020 को जमानत मिल गई थी। उस दौरान उन्होंने मामले में जारी जमानती वारंट को रद्द करने के लिए अदालत का रुख किया था। यह वारंट सुनवाई के दौरान अदालत में पेश नहीं होने के बाद एक्ट्रेस के खिलाफ जारी हुआ था।

एक्ट्रेस पर यह है आरोप

कंगना पर आरोप है कि उन्होंने जावेद पर आधारहीन आरोप लगाकर उनका नाम खराब करने की कोशिश की थी। इस केस में समन भेजे जाने के बाद भी कंगना कोर्ट में पेश नहीं हो रही थीं। तब उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी किया गया। हालांकि, बाद में कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी थी।

यह भी पढ़ें- पंचतत्व में विलीन हुए सिद्धार्थ शुक्ला, फैंस की भीड़ ने दी अंतिम विदाई