आईएएस के बाद अब राजस्थान में आरएएस अफसरों का तबादला, 386 अधिकारियों का ट्रांसफर

भजनलाल सरकार
भजनलाल सरकार

जयपुर। राजस्थान की भजनलाल सरकार ने शुक्रवार (6 सितंबर) को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 386 आरएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। कार्मिक विभाग ने सूची जारी की है, जिसमें इन अधिकारियों की नई पोस्टिंग की जानकारी साझा की गई है। सभी अधिकारियों को तुरंत नए पदों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। बता दें इससे पहले, कार्मिक विभाग ने गुरुवार (5 सितंबर) देर रात 108 आईएएस अफसरों का तबादला किया है। वहीं, 20 आईएएस अफसरों को अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। कार्मिक विभाग ने देर रात को तबादला लिस्ट जारी की। कार्मिक विभाग ने राजधानी जयपुर सहित 13 जिलों के कलक्टर भी बदले गए हैं।

386 आरएएस अधिकारियों की तबादला सूची
386 आरएएस अधिकारियों की तबादला सूची

प्रदेश में सरकार बदलने के बाद लगातार अफसरों के ट्रांसफर करने की मांग उठ रही थी। अब तक पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय लगे अफसर ही पदस्थापित थे। विधायक और सत्ताधारी पार्टी के पदाधिकारी अफसरों के तबादलों की मांग कर रहे थे। करीब 9 महीने के इंतजार के बाद जनप्रतिनिधियों और सत्ताधारी पार्टी के नेताओं की मुराद पूरी हुई। जनप्रतिनिधियों और सत्ताधारी पार्टी के पदाधिकारियों की सिफारिश पर अफसरों को नई नियुक्तियां दी गई हैं।

386 आरएएस अधिकारियों की तबादला सूची
386 आरएएस अधिकारियों की तबादला सूची