
कल सैफई में होगा अंतिम संस्कार, शो में डूबा परिवार
नई दिल्ली। अखिलेश यादव अपने पिता मुलायम सिंह यादव की पार्थिव देह लेकर गुरुग्राम से रवाना हो गए हैं। बताया जा रहा है कि कल यानी मंगलवार को नेताजी का उनके पैतृक गांव सैफई में अंतिम संस्कार होगा। इधर, सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन की खबर मिलते ही उनका पैतृक गांव सैफई शोक में डूब गया। घर के बाहर बड़ी संख्या में ग्रामीण और सपा समर्थक पहुंचने लगे हैं। नेताजी का पार्थिव शरीर आज इटावा लाया जा रहा है। उसके बाद मंगलवार दोपहर 3 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया नेता जी को याद
मुलायम सिंह यादव देश के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ थे। उत्तर प्रदेश के विकास और देश की राजनीति में उनकी भूमिक रही है। पुराने समाजवादियों में उनका बड़ा नाम था। हम सबको उनके जाने का बहुत दुख है। भगवान उनके परिवार को दुख सहन करने की शक्ति दे।
3 बजे तक इटावा आ सकता है मुलायम सिंह का पार्थिव शरीर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ ही कई केंद्रीय और प्रदेश स्तर के मंत्रियों के आने की सूचना मिल रही है।
नेता जी का पार्थिव शरीर यमुना एक्सप्रेस-वे पहुंचा
मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर पहुंचा यमुना एक्सप्रेस-वे, लोगों ने दुखी मन से दी नेताजी को अंतिम विदाई।
चंदन की लकड़ी से होगा मुलायम सिंह यादव के शव का अंतिम संस्कार
सपा संरक्षक और यूपी के तीन बार मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार चंदन की लकड़ी से होगा। इत्रनगरी कन्नौज से लकड़ी और फूल लेकर समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश कोषाध्यक्ष सैफई पहुंचे हैं।
यह भी पढ़ें : सरकार का बड़ा फैसला : एपीओ चल रहे 111 चिकित्सक देंगे सेवाएं