आज 21 राज्यों में अलर्ट, कानपुर में गंगा उफनी, हिमाचल में फिर बादल फटा

हिमाचल में बादल फटा
हिमाचल में बादल फटा

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के रामपुर में शुक्रवार देर रात बादल फट गया। इससे तकलेच-नोगली में 30 मीटर तक का रोड बह गया। मंडी में तेज बारिश के चलते चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे बंद हो गया। उत्तर प्रदेश के कानपुर में गंगा नदी खतरे के निशान से सिर्फ 1 मीटर नीचे बह रही है। इससे निचले इलाकों में पानी भर गया है। करीब 50 हजार लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। राजस्थान में भारी बारिश के कारण जैसलमेर में बाढ़ और जलभराव की स्थिति बन गई। मौसम विभाग ने 17 अगस्त को 21 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। हिमाचल में फिर बादल फटा

हिमाचल में बादल फटने की घटनाओं में 32 मौतें

हिमाचल में बादल फटा
हिमाचल में बादल फटा

हिमाचल प्रदेश में 31 जुलाई की रात कुल्लू, मंडी, शिमला जिलों में बादल फटा था। इसके कारण इन जिलों में 56 से ज्यादा लोग बह गए थे। हादसे में मरने वालों की संख्या 32 हो गई है। शुक्रवार को 4 शव और बरामद किए गए। अधिकारियों ने बताया कि 14 लोग अभी भी लापता हैं। बाढ़ और लैंडस्लाइड के कारण 58 सडक़ें बंद हैं। इसमें हृ॥-707 भी शामिल है। यहां चंबा, कांगड़ा, शिमला और सिरमौर जिलों में बाढ़ का अलर्ट है।

कर्नाटक में मानसून सीजन में 67 मौतें

हिमाचल में बादल फटा
हिमाचल में बादल फटा

कर्नाटक में बारिश के जुड़ी घटनाओं में इस सीजन में अब तक 67 लोगों की मौत हो चुकी है। 1 जून से 15 अगस्त तक राज्य में बारिश सामान्य से 22 प्रतिशत ज्यादा रही। मौसम विभाग ने 4 हफ्ते तक कर्नाटक में भारी बारिश का अनुमान जताया है। अधिकारियों ने आने वाले 4 दिनों तक मछुआरों को समुद्र से दूर रहने का कहा है।

18 अगस्त को 19 राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने 18 अगस्त को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवा, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पुडुचेरी, लक्षद्वीप, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। शनिवार को भी दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में बारिश का अनुमान है। अधिकतम तापमान 34ख्रष्ट तक रह सकता है। मौसम विभाग ने ओडिशा में 17-20 अगस्त तक भारी बारिश की आशंका जताई है। 14 जिलों में हाई अलर्ट है। पहाड़ी क्षेत्रों में लैंडस्लाइड और बाढ़ की भी आशंका है।

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री ने भारी बारिश में किया जयपुर शहर का सघन दौरा