कोरोना से जूझ रहे भारत को मित्र देशों ने मदद की पेशकश की, कई देश आगे आए

कोरोना की दूसरी लहर से जूझ रहे भारत को मित्र देशों ने मदद की पेशकश की है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने रविवार शाम एक बयान जारी किया।

कहा- इस मुश्किल वक्त में हम भारत के साथ खड़े हैं। हम लगातार भारत सरकार के संपर्क में हैं। भारत हमारा मित्र देश है और कोविड-19 के खिलाफ इस जंग में हम उसका पूरा साथ देंगे।

जॉनसन के बयान के कुछ देर बाद ब्रिटेन सरकार के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी किया। कहा- भारत को तुरंत 600 मेडिकल इक्विपमेंट्स भेजे जा रहे हैं।

इनमें ऑक्सीजन कॉन्संट्रेटर्स और वेंटिलेटर्स शामिल हैं। दूसरी तरफ, बुर्ज खलीफा को भारतीय तिरंग के रंग में रंगा गया। इसके जरिए भारत के साथ खड़े होने का संदेश दिया गया।

भारत में मेडिकल ऑक्सीजन कैपेसिटी बढ़ाने के लिए फ्रांस और जर्मनी ने तैयारी कर ली है। जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल ने इसे मिशन सपोर्ट इंडिया नाम दिया है।

उन्होंने कहा- महामारी से हम सब जंग लड़ रहे हैं। हम भारत के साथ मजबूती से खड़े हैं। हमने इसके लिए तैयारी कर ली है। फ्रांस ने भी इसी तरह का बयान जारी किया। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने भी कहा कि वो भारत की हरसंभव मदद करेंगे।

यह भी पढ़ें-ऑस्ट्रेलिया ने नागरिकों और परमानेंट रेसिडेंट्स की अंतरराष्ट्रीय यात्राओं पर रोक लगाई

Advertisement