
हाल ही में साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने लगभग 15 दिन के बाद कोरोना को मात दे दी है और उनकी कोरोना रिपोर्ट भी नेगटिव आई है। इसकी जानकारी खुद अभिनेता ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर फैंस को दी है। अल्लू अर्जुन ने फैंस के साथ इस खुशखबरी को शेयर करते हुए लिखा-‘सभी को नमस्ते, 15 दिन क्वारंटाइन रहने के बाद मेरी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। मैं अपने सभी शुभचिंतकों और फैंस को उनकी शुभकामनाओं और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद कहना चाहता हूं।
Hello everyone ! I have tested negative. I am doing well. Thank you all for the love. pic.twitter.com/srRB07Q3r3
— Allu Arjun (@alluarjun) May 12, 2021
उम्मीद करता हूं कि ये लॉकडाउन कोरोना केसों को कम करने में मदद करेगा। घर पर रहिए और सेफ रहिए। आप सभी के प्यार के लिए शुक्रिया।’ अल्लू अर्जुन ने खुद 28 अप्रैल को सोशल मीडिया के जरिये अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी फैंस के साथ साझा की थी। कोरोना संक्रमित होने के बाद से वह क्वारंटीन में थे और कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कर रहे थे।
Meeting family after testing negative and 15 days of quarantine. Missed the kids soo much 🖤 pic.twitter.com/ubrBGI2mER
— Allu Arjun (@alluarjun) May 12, 2021