एलोपीसिया एरेटा मतलब बालों के झडऩे का संकेत, इन बातों का रखेंगे ख्याल तो नहीं टूटेंगे बाल

झड़ते बालोंं को रोकने का उपाय
झड़ते बालोंं को रोकने का उपाय

आजकल के लाइफस्टाइल में बाल झडऩे की समस्या आम है, जिससे हर कोई परेशान है। महिला हो या पुरुष झड़ते बाल हर किसी के लिए टेंशन खड़ी कर देते हैं, लेकिन चिंता की बात तब बढ़ जाती है जब ये गुच्छों में तेजी से गिर रहे हों। क्या आप जानते हैं बालों की ये हालत एक मेडिकल कंडीशन की वजह हो सकती है जिसे कहते हैं एलोपेसिया एरेटा। इस बीमारी में स्कैल्प पर जगह-जगह छोटे-छोटे पैचेज बन जाते हैं। अक्सर इसके लक्षण लोग जल्दी समझ नहीं आते, जिसकी वजह से ट्रीटमेंट भी मुश्किल हो सकता है। आइए जानते हैं क्या है ये बीमारी, इसके लक्षण और कैसे वक्त पा सकते हैं इसपर काबू।

क्या है एलोपीसिया एरेटा?

एलोपीसिया एरेटा?
एलोपीसिया एरेटा?

इस बीमारी में सिर पर छोटे-छोटे पैच हो जाते हैं जहां से बाल तेजी से झडऩे लगते हैं। शरीर में मौजूद एंड्रोजन हार्मोन में होने वाले बदलाव से ये समस्या पैदा होती है। ये सिर्फ स्कैल्प ही नहीं, दाढ़ी, पलकों और अंडरआम्र्स में भी हो सकता है। इसके कई टाइप होते हैं जो आमतौर पर 30 प्लस की उम्र में देखने को मिलता है। इस बीमारी में बाल झडऩे वाले एरिया में खुजली होना भी एक आम बात है। एलोपीसिया एरेटा एक ऑटोइम्यून बीमारी है, जिसमें शरीर का इम्यून सिस्टम और सफेद रक्त कोशिकाएं जिनका काम बीमारियों से लडऩा है, वे हेयर फॉलिकल्स पर ही हमला करने लगते हैं जिसकी वजह से बाल तेजी से झडऩे लगते हैं।

क्या है इसके लक्षण?

इस बीमारी के लक्षण इस प्रकार देखे जा सकते हैं।

अचानक से तेजी से बालों का झडऩा।
स्कैल्प पर धब्बे और रेखाएं दिखाई देना।
बाल झडऩे से पहले उस एरिया में खुजली या जलन होना।
दाढ़ी-मूछों पर पैचेस नजर आना।
खुरदरे या अपनी चमक खो चुके नाखून।

क्या है इसका इलाज?

इस मेडिकल कंडीशन में झड़े बालों का दोबारा उगना मुमकिन है, लेकिन कई बार समस्या ज्यादा बढऩे पर हेयर ट्रांसप्लांट का ही ऑप्शन बचता है। ऐसे में जरूरी है कि समय रहते इससे जुड़े लक्षण नजर आने पर घर में ट्रीटमेंट के बजाय तुरंत डॉक्टर से संपर्क कर लिया जाए। स्टेरॉइड इंजेक्शन्स का सहारा लेकर भी इसे रोका जा सकता है। साथ ही, इस समस्या से पीडि़त लोगों का लेजर और लाइट थेरेपी से भी इलाज किया जाता है।

यह भी पढ़ें : नए लुक में दिखे पीएम मोदी, धारण की प्रिंट पगड़ी