
अलवर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बारहवीं कला, विज्ञान और वाणिज्य का रिजल्ट जारी कर दिया है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षाओं में 8 लाख 66 हजार 270 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। वरिष्ठ उपाध्याय में 3671 विद्यार्थी पंजीकृत हैं।
बोर्ड प्रशासन और संभागीय आयुक्त महेशचंद्र शर्मा ने तीनों परिणाम एक साथ जारी किया। अलवर की प्राची सोनी ने इतिहास रच दिया है। प्राची सोनी ने विज्ञान वर्ग में 100 प्रतिशत अंक हासिल किये हैं। प्राची एक्सिस एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल खैरथल की स्टूडेंट है।
प्राची ने रोज 5 से 6 घंटे पढ़ाई की, जबकि एग्जाम के समय 11 से 12 घंटे पढ़ाई को दिए। हर विषय को सही ढंग से कवर किया और बार-बार रिवीजन किया। प्राची के पापा नरेन्द्र सोनी प्राइवेट नौकरी करते हैं और मां बेबी रानी गृहणी है द्य आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण स्कूल मैनेजमेंट की ओर से प्राची को निशुल्क पढ़ाया है प्राची ने बताया कि वे भविष्य में सिविल सर्विस में जाना चाहती है।