
कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर रेमो डिसूजा को शुक्रवार को हार्टअटैक के चलते मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती किया गया था। ऐसे में फैन्स उनके स्वास्थ्य के प्रति चिंतित हो उठे और उनकी सलामती की दुआ मांगने लगे। इनमें से एक अमिताभ बच्चन भी हैं जिन्होंने रेमो के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। बिग बी ने सोशल मीडिया पर लिखा, आप जल्द स्वस्थ हो जाएं, मेरी दुआएं आपके साथ हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेमो को शुक्रवार को तकरीबन दोपहर 2:30 बजे हार्ट अटैक आया था जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। 46 साल के रेमो के हार्ट में ब्लॉकेज था जिसके बाद उनकी एंजियोप्लास्टी हुई और वह अभी आईसीयू में हैं। रेमो की हालत अभी स्थिर है और उन्हें ऑब्जरवेशन में रखा गया है।