
जयपुर। सेंट्रल पार्क में शनिवार को प्रज्ञा योगा ग्रुप ने हास्य दिवस मनाया। सुबह डेढ़ घंटे तक चले इस कार्यक्रम में सेंट्रल पार्क के अधिकांश सदस्यों ने हास्य का आनंद लिया। इस अवसर पर अधिकाश सदस्य जोकर और हास्य की वेशभूष में आए थे। चुटकुले, मोनो एक्टिंग और हास्य योगा के माध्यम से सबका भरपूर मनोरंजन हुआ। सुनीता मुनोत ने सभी को गेम खिलाए।
इस प्रज्ञा योगा के अजय बटवाड़ा एवं मधु बटवाडा ने बताया कि संगीत के साथ योगा सेंट्रल पार्क में प्रतिदिन सुबह 6:30 पर कराते है। हम सभी सदस्यों ने हास्य दिवस मनाया। इस अवसर पर संस्था की ओर से पुरस्कार भी प्रदान किए गए, जिसमें प्रथम पुरस्कार वीवीडी सोश्यल क्लब की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनामिका शर्मा को दिया गया, द्वितीय पुरस्कार निहारिका कुमावत व तृतीय पुरस्कार पुष्पा पुगारिया को दिया गया. वहीं सांत्वना पुरस्कार सुनीता शर्मा, राजकुमार गर्ग व किरण कुमावत ने प्राप्त किया। सभी ने कार्यक्रम के अंत में हसते हसते कार्यक्रम से विदा ली।
वीवीडी के योग मंत्रा ने हास्य दिवस मनाया

वीवीडी सोश्यल क्लब के योग मंत्रा ने गुरुवार को संस्था के कार्यालय बी-129 मालवीय नगर में शाम 5 से 6 बजे तक हास्य दिवस मनाया। वीवीडी के सभी सदस्यों ने हास्य का आनंद लिया। सदस्यों ने जोकर व हास्य कलाकार की भूमिका निभाई। मोनो एक्टिंग और हास्य योगा के माध्यम से सबका भरपूर मनोरंजन हुआ। संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनामिका शर्मा ने बताया कि वीवीडी योग मंत्रा के द्वारा संस्था के कार्यालय में रोजाना शाम 5 से 6 बजे योगा व एरोविक योगा निशुल्क सिखाया जाता है।
हास्य कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रज्ञा योगा ग्रुप की डायरेक्टर मधु बटवाड़ा ने किया। संस्था द्वारा मोनो एक्टिंग व फैसी ड्रेस का भी आयोजन किया गया। एक्टिंग में प्रथम स्थान तरूणा वाधवानी, द्वितीय स्थान महक चंदनानी ने प्राप्त किया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कविता अग्रवाल, द्वितीय स्थान मनी शर्मा व तृतीय स्थान सुषमा गुप्ता ने प्राप्त किया। गुंजन बुलानी ने सभी महिलाओं को गेम खिलाए। संस्था की संरक्षिका दुर्गा शर्मा ने कार्यक्रम में पधारी सभी महिलाओं का आभार व्यक्त किया।