जापान में टोक्यो समेत दूसरी जगहों पर आपातकाल 31 मई तक बढ़ाने की घोषणा

जापान में कोरोना का कहर जारी है। ऐसे में जापान दो गंभीर स्थितियों का सामना कर रहा है। पहली- दिनों-दिन बढ़ते मरीज। दूसरी- 11 हफ्तों बाद ओलिंपिक खेलों का आयोजन।

पहली स्थिति से निपटने के लिए प्रधान मंत्री योशिहिदे सुगा ने कोरोनोवायरस टास्क फोर्स की बैठक में टोक्यो समेत दूसरी जगहों पर आपातकाल 31 मई तक बढ़ाने की घोषणा की।

सघन आबादी वाले जापान में 24 मार्च 2020 तक कोरोना के कुल मामले 1,200 के आसपास थे और 43 लोगों की संक्रमण से मौत हुई थी। लेकिन अब उसी जापान में 6 लाख 20 हजार 994 मरीज हैं और 10,589 मौतें हो गई हैं।

2020 में सरकार ने मार्च अंत में होने वाली बसंत की छुट्टियों से दो हफ्ते पहले ही स्कूलों को बंद कर दिया था और सार्वजनिक आयोजन रद्द कर दिए थे। नौकरीपेशा लोगों ने भी घर से काम करना ज्यादा ठीक समझा। इस वजह से संक्रमण की रफ्तार काफी हद तक कम हुई। हालांकि, मरीजों के कम आंकड़ों को लेकर विरोधाभास भी है।

यह भी पढ़ें- केकेआर के टिम सीफर्ट कोरोना पॉजिटिव पाए गए