
-
“जीमण” लन्दन में मिनी राजस्थान का माहौल, भारत के किसानों का जीवन बदलने का किया काम : डॉ. महेंद्र मधुप
जयपुर। “राजस्थान एसोसिएशन यूके” द्वारा वार्षिक आयोजन “जीमण” के कार्यक्रम में लन्दन में रविवार को एक हजार से अधिक राजस्थानियों को राजस्थानी वेशभूषा में देखना एक अनोखा अनुभव महसूस हुआ। लंदन में भी जीमण के कार्यक्रम में मिनी राजस्थान का माहौल ने सबका मन मोह लिया।

लंदन में भी जीमण के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अनिल अग्रवाल, वेदांता समूह के अध्यक्ष ने राजस्थानी में संदेश दिया। विशेष अतिथि पूर्व सांसद लक्ष्यराज सिंह और फर्स्ट इंडिया टीवी के प्रबंध संपादक पवन अरोड़ा को भी मंच पर आमंत्रित किया गया। राजस्थान से संत सोहम चैतन्य स्वामी, पाल शक्तावत, भारतीय उच्चायोग से कपिल देव अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी कार्यक्रम को आशीर्वाद दिया।

जयपुर से किसानों के लिए विशेष रूप से काम करने वाले डॉ. महेंद्र मधुप ने अपने संबोधन में भारतीय किसानों की स्थिति को बताने का प्रयास किया और कहा कि निश्चित तौर पर भारतीय किसान अन्नदाता है लेकिन जिस प्रकार से उसे सरकार और लोगों को मदद करनी चाहिए वह नहीं हो पा रही है। भारत में किसान को बेचारे के रूप में देखा जाता है जबकि वह निश्चित तौर पर देश के लोगों को उत्पादन करके देने का काम करता है।

उन्होंने कहा कि कई किसानों को उन्होंने समय पर विशेष सहायता उपलब्ध कराकर उनके जीवन को बदलने का काम किया और वे भारत के आज प्रतिष्ठित किसान के रूप में भारत में ही नहीं विदेशों में भी पहचान रखते हैं ।
डॉ. महेंद्र मधुप ने कहा कि भारत के खेतों के वैज्ञानिक किसानों और पर्यावरण योद्धाओं को सलाम है। उन्होंने कुछ फोटो और संबोधन का वीडियो साझा किए। उन्होंने कहा कि मैं 8 अगस्त तक लंदन प्रवास पर रहूंगा इस दौरान मेरा जो भी उपयोग कर सके उसके लिए मैं तैयार हूं।
इस अवसर पर आयोजन में राजस्थानी भोजन, नृत्य संगीत देख को मिलाऔर ऐसा लग रहा था कि लंदन में भी मिनी राजस्थान हैं। कार्यक्रम की आयोजन राजस्थान एसोसिएशन यूके संस्था के हरेन्द्रसिंह जोधा, दिलीप पुंगलिया का विशेष योगदान देखने को मिला।