अडानी को एक और बड़ा झटका,  6000 करोड़ की डील कैंसिल

Another big blow to Adani, deal worth Rs 6000 crore cancelled.
Another big blow to Adani, deal worth Rs 6000 crore cancelled.

नई दिल्ली। अमेरिका में ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट विवाद के बाद ईस्ट अफ्रीकन देश कीनिया ने अडानी ग्रुप को बड़ा झटका दिया है। कीनिया ने अडानी ग्रुप के साथ एक बड़ी एनर्जी डील की थी। जिसे अब कैंसिल कर दिया गया है। दरअसल, अडानी एनर्जी सॉल्यूशन ने इसी साल अक्टूबर में कीनिया इलेक्ट्रिकल ट्रांसमिशन कंपनी के साथ एक डील साइन की थी। एक समझौता किया था। ये समझौता तीस साल के लिए हुआ था।

आपको बता दें कि अडानी ग्रुप पर हाल ही में अमेरिका में घूसखोरी के गंभीर आरोप लगे हैं। माना जा रहा है कि इन आरोपों के बाद कीनिया सरकार ने ये कदम उठाया है। पहले अमेरिका में कोर्ट में ये मामला गया। ये आरोप लगे कि उन्होंने यहां पर कॉन्ट्रैक्ट पाने के लिए रिश्वत दी है। जिसके बाद अब केनिया सरकार ने अडानी ग्रुप के साथ 6 हजार करोड़ की पावर ट्रांसमिशन डील को रद्द कर दिया। इस प्रोजेक्ट के तहत अडानी ग्रुप कीनिया में पावर ट्रांसमिशन लाइंस का निर्माण करने वाली थी।

केन्या के राष्ट्रपति विलियम रुटो ने कहा कि उन्होंने संबंधित एजेंसियों को नैरोबी के जोमो केन्याटा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (जेकेआईए) और अडानी समूह के साथ एक राज्य के स्वामित्व वाली बिजली सेवा से संबंधित चल रही खरीद प्रक्रिया को तुरंत रद्द करने का निर्देश दिया है। एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्र के नाम संबोधन में रुतो ने कहा कि यह निर्णय हमारी जांच एजेंसियों और साझेदार देशों द्वारा प्रदान की गई नई जानकारी के आधार पर लिया गया है। हालांकि, उन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका का नाम नहीं लिया।