अनुराग कश्यप की वकील प्रियंका खिमानी ने कहा-सभी आरोपों को झूठे और दुर्भावना से प्रेरित, इससे मेरे क्लाइंट को गहरा सद्मा पहुंचा

अनुराग कश्यप पर लगे सेक्सुअल हैरासमेंट के आरोपों के बाद उनकी वकील प्रियंका खिमानी ने उनकी ओर से एक स्टेटमेंट जारी किया है। जिसमें इन सभी आरोपों को झूठा और दुर्भावना से प्रेरित बताते हुए कहा गया है कि इससे मेरे क्लाइंट को गहरा सद्मा पहुंचा है।

फिल्ममेकर ने अपनी वकील के इस बयान को सोशल मीडिया पर शेयर किया। स्टेटमेंट शेयर करते हुए अनुराग ने लिखा, ये मेरी तरफ से मेरी वकील प्रियंका खिमानी का बयान है… धन्यवाद।

चरित्र हत्या के लिए आंदोलन का इस्तेमाल हो रहा

बयान में कहा गया है… मेरे मुवक्किल अनुराग कश्यप को हाल ही में उन पर लगे यौन दुर्व्यवहार के झूठे आरोपों से गहरा दुख पहुंचा है। ये आरोप पूरी तरह से झूठे, दुर्भावनापूर्ण और कपट वाले हैं। ये दुखद है कि एक प्तरूद्गह्लशश आंदोलन जितने महत्वपूर्ण सामाजिक आंदोलन को निहित स्वार्थों द्वारा अपनाकर उसे चरित्र हत्या के एक उपकरण मात्र के तौर पर सीमित कर दिया गया है।

आंदोलन को खोखला कर देते हैं ऐसे आरोप

इस तरह के काल्पनिक आरोप गंभीर रूप से आंदोलन को खोखला कर देते हैं और अनजाने में ही यौन उत्पीडऩ और दुर्व्यवहार के वास्तविक पीडि़तों के दर्द और आघात पर व्यापार करने की कोशिश करते हैं। मेरे मुवक्किल को कानून के तहत जरूरी अधिकार और उपचार मिले हुए हैं, और उन्हें अधिकतम रूप से आगे बढ़ाने का इरादा है।

रूपा गांगुली ने संसद परिसर में प्रदर्शन किया

बॉलीवुड में शोषण का मुद्दा सोमवार को संसद में भी पहुंच गया। जब भाजपा सांसद रूपा गांगुली संसद परिसर में धरने पर बैठ गईं। उन्होंने हाथ में बैनर-पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया। रूपा गांगुली ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। इससे पहले बीजेपी के ही सांसद रवि किशन ने भी बॉलीवुड में लड़कियों के शोषण का मसला उठाया था।

संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन करते हुए गांगुली ने कहा कि मुंबई फिल्म इंडस्ट्री लोगों को मारती है, उन्हें मादक पदार्थों की लत लगाती है और महिला का अपमान करती रहती है, लेकिन कोई कुछ नहीं कर रहा है। मुंबई पुलिस पूरे मामले पर शांत है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पायल घोष ने लगाए थे अनुराग पर आरोप

अनुराग पर हाल ही में पायल घोष नाम की एक एक्ट्रेस ने यौन उत्पीडऩ का आरोप लगाया है। पायल के मुताबिक साल 2014-15 के दौरान जब वे अनुराग के यारी रोड स्थित घर पर गई थीं, तो उन्होंने उनके साथ जबरदस्ती संबंध बनाने की कोशिश की थी, उस वक्त वे अपनी फिल्म बॉम्बे वेल्वेट में बना रहे थे। हालांकि फिल्म मेकर ने सोशल मीडिया पर सफाई देते हुए एक्ट्रेस के सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया था।