देश के 50 रसूखदार लोगों की सूची में जोधपुर मूल की अपर्णा पुरोहित शामिल

नई दिल्ली/जोधपुर। इंडिया टुडे के ताजा अंक में देश के 50 रसूखदार, ऊंचे एवं असरदार लोगों की सूची में जोधपुर मूल की अपर्णा पुरोहित को शामिल किया गया है। अपर्णा पुरोहित अंतर्राष्ट्रीय अमेजन कंपनी के अमेजन प्राइम वीडियो में ‘इंडिया ऑरिजिनल्स’ की प्रमुख हैं। आकाशवाणी और दूरदर्शन की जानी मानी हस्ती विशंभर पुरोहित की बेटी अपर्णा पुरोहित का नाम देश के 50 रसूखदार लोगों में इंडिया टुडे में कवर होना एक बड़ी उपलब्धि है।

इण्डिया टूडे के ताज़ा अंक में छपे एक सर्वेक्षण में देश के पचास रसूखदार लोगों की सूची में जोधपुर की अपर्णा पुरोहित, 42 वें नंबर पर है। अपर्णा पुरोहित के पिता विशंभर पुरोहित सेवा निवृ िा के बाद से सिटी पुलिस कोलोनी, जोधपुर में रहते है। वे लम्बे समय से आकाशवाणी एवंदूरदर्शन तथा लोकसभा के लिए समाचारों का संपादन कर चुके है। वे अपनी बेटी की इस उपल िध पर गर्व महसूस करते है। अपर्णा पुरोहित, अमेजन प्राइम वीडियो पर देश की कई मशहूर हस्तियों के शो करवाने का है। उनकी कई स्टोरीज़ और शो देश दुनिया में चर्चित हुए है

नई सोच ने पहुंचाया बुलंदियों पर
41 वर्षीय अपर्णा पुरोहित जोकि इंडिया ओरिजिन अमेजऩ प्राइम वीडियोज की हेड है, अमेरिका के बाहर ऐमेज़ॉन के सबसे मजबूत कारोबार में से एक की प्रमुख है । उनके नेतृत्व में 22 सीरीज रिलीज हो चुकी है, 31 के निर्माण का काम सौंपा जा चुका है और हिंदी,तमिल और तेलुगू भाषाओं में 55 के निर्माण का काम सौंपने की तैयारी है । वह अपनी अलग स्वतंत्र सोच रखती हैं। फोर मोर शॉट्स प्लीज और मेड इन हेवन जैसे भडक़ीले शो के साथ ही उन्होंने बिसवा कल्याण रथ ( लाखों में एक) और सुमुखी सुरेश (पुष्पावली)जैसे रचनाकारों को भी चैंपियन बनाया है जो अमेजॉन प्राइम को विविधता से भरा मंच बनाते हैं।

बड़े सितारों को ओटीटी पर ले आई
वह फिल्म उद्योग के बड़े लोगों को ओटीटी पर ले कर आई है। अक्षय कुमार और अनुष्का शर्मा जैसे सितारों से लेकर कबीर खान और अली अ बास जफर जैसे सभी फिल्मकारों तक ने इस प्लेटफार्म के लिये शो किये हैं। अपर्णा पुरोहित ने अपना करियर अपर्णा सेन, नसीरुद्दीन शाह के सहायक के तौर पर शुरू किया था। सीआईडी और फियर फै टर जैसे शोज की वे कार्यकारी निर्माता भी रही हैं