
कहते हैं चेहरे की खूबसूरती अंदर से आती है। इसलिए, तरह-तरह की क्रीम और नुस्खों को अपनाने से कहीं ज्यादा जरूरी है सही खानपान। यही वजह है कि आज के इस लेख में हम ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट प्लान लेकर आए हैं। साथ ही यह भी जानिये कि ग्लोइंग स्किन डाइट में किन चीजों को शामिल नहीं करना चाहिए। अगर मन में सवाल है कि ग्लोइंग स्किन के लिए क्या खाएं, तो यह ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट प्लान आपके लिए ही है। हालांकि, उससे पहले हम यह स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि उम्र, स्वास्थ्य और आपकी स्किन टाइप के अनुसार यहां बताए गए डाइट चार्ट में बदलाव हो सकता है।
केला

एनर्जी से भरपूर यह फल कई तरह की समस्याओं को दूर करता है। केला खाना काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें कैल्शियम, डाइट्री फाइबर और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, केला स्किन के लिए भी काफी लाभकारी फल है। आप इससे फेस मास्क तैयार कर सकते हैं। जो स्किन को चमकदार बनाता है।
नींबू

नींबू विटामिन-सी से भरपूर होता है। जो स्किन के दाग-धब्बों को दूर करने में मदद करता है। यह एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुणों से भरपूर होता है। यह स्किन क्लींनजर का काम करता है। चेहरे पर नींबू का इस्तेमाल करने के लिए एक चम्मच नींबू के रस में एक चुटकी कॉफी पाउडर मिलाएं और फिर इससे चेहरे पर स्क्रब करें। कुछ देर बाद साफ पानी से धो लें।
संतरा
संतरा सेहत के साथ स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इस फल में विटामिन-ए, विटामिन-बी, विटामिन-सी, पोटैशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ग्लोइंग स्किन के लिए आप संतरे का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप एक बाउल में एक चम्मच बेसन लें, इसमें संतरे का रस मिक्स करें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। करीब 15 मिनट बाद चेहरा धो लें। इसके अलावा आप संतरे के छिलके को धूप में सूखा लें। इसका पाउडर तैयार कर लें और इसमें गुलाब जल मिक्स कर लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। सूख जाने के बाद पानी से धो लें।
टमाटर
टमाटर विटामिन-सी और लाइकोपीन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह त्वचा को हेल्दी रखने में काफी मदद करता है। चाहें तो आप रोजाना चेहरे पर टमाटर का रस लगा सकते हैं। यह बढ़ती उम्र के संकेतों को रोकता है।
यह भी पढ़ें : मालार्पण में काव्य-कलम की महफिल सजी