नौ राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति

राष्ट्रपति भवन
राष्ट्रपति भवन

नई दिल्ली : देश में तेलंगाना, झारखंड सहित नौ राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति की गई है। राष्ट्रपति भवन ने बताया कि संतोष कुमार गंगवार को झारखंड का नया राज्यपाल बनाया गया है। झारखंड के राज्यपाल रहे सीपी राधाकृष्णन अब महाराष्ट्र के नए राज्यपाल होंगे। लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उनके पास मणिपुर के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।

गुलाब चंद कटारिया अब पंजाब के राज्यपाल

असम के राज्यपाल रहे गुलाब चंद कटारिया को पंजाब का राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ का प्रशासक बनाया गया है। सीएच विजयशंकर को मेघालय का, रमन डेका को छत्तीसगढ़, हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राजस्थान, जिष्णु देव वर्मा को तेलंगाना और ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इसके अलावा के कैलाशनाथन को पुडुचेरी का उपराज्यपाल बनाया गया है।

यह भी पढ़ेें : सत्ता-संगठन साधने को ‘मोदी फार्मूला’