
अर्जुन की छाल एक आयुर्वेदिक औषधि है। जिसका प्रयोग कई प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करने में किया जाता है। आयुर्वेद के अनुसार अर्जुन की छाल प्रयोग अधिकतर काढ़े के रूप में किया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि इसके सेवन से आपको नुकसान भी हो सकता है। आज इस लेख में हम आपको अर्जुन की छाल के सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में बताएंगे।
अर्जुन की छाल के गंभीर नुकसान
अर्जुन की छाल का सेवन करने से होने वाले फायदों के साथ-साथ कुछ साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं जैसे पेट में ऐंठन मरोड़ के साथ-साथ दर्द महसूस होना। गैस एसिडिटी या सीने में जलन होना। अर्जुन की छाल का काढ़ा पीने से किसी किसी को दस्त लग सकते हैं। कुछ लोगों में जी मिचलाना या उल्टी होना जैसी समस्या भी देखी जाती है। अर्जुन की छाल का काढ़ा पीने से कुछ लोगों में एलर्जी की समस्या भी हो सकती है। इसलिए जिनको इससे एलर्जी है उनको इसके काढ़े का सेवन करने से पहले चिकित्सक से परामर्श अवश्य करना चाहिए।
गर्भावस्था के दौरान नुकसानदायक हो सकती है अर्जुन की छाल

अर्जुन की छाल गर्भावस्था के समय महिलाओं के लिए कुछ नुकसान कारक हो सकती है। इसलिए इसका सेवन करने से पहले गर्भवती महिला को डॉक्टर से सलाह लेना चाहिए।
स्तनपान कराने वाली महिलाओं को हो सकती है परेशानी
अर्जुन की छाल स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए यह सुरक्षित होती है फिर भी अगर आपको इसके सेवन से कोई परेशानी होती है तो स्तनपान कराते समय इसके सेवन से बचे। इससे आपको नुकसान हो सकते हैं।
अधिक मात्रा में सेवन करने से कब्ज और पेट में दर्द जैसी समस्या
अर्जुन की छाल का सेवन अधिक मात्रा में करने से कब्ज और पेट में दर्द जैसी समस्या हो सकती है। अर्जुन की छाल का अत्यधिक सेवन करने से पेट में दर्द एवं सूजन की समस्या उत्पन्न हो सकती है। इसलिए ऐसी कोई समस्या होती है तो इसका सेवन बंद कर दें।
डायबिटीज में कम हो सकता है शुगर लेवल

अगर आपको डायबिटीज है और आप शुगर की दवा ले रहे है तो इसका सेवन सावधानी से करें। क्योंकि यह आपकी ब्लड में रक्त शर्करा को कम कर सकती है। जिससे लो ब्लड शुगर की समस्या उत्पन्न हो सकती है।
यह भी पढ़ें : राजस्थान में सरकार नाम की चीज है भी या नहीं : शेखावत