अशोक गहलोत को याद आए एनएसयूआई के शुरुआती दिन

अशोक गहलोत, rajasthan cm ashok gehlot
अशोक गहलोत, rajasthan cm ashok gehlot

जयपुर । कांग्रेस के दिग्गज नेता और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस के छात्रसंघ दल नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया, एनएसयूआई के 50 वर्ष होने पर अपने शुरुआती दिनों की तस्वीर शेयर की है।

अशोक गहलोत ने एनएसयूआई के 50 वर्ष होने पर तस्वीर शेयर की

एनएसयूआई के सदस्यों के साथ एक प्रदर्शन की फोटो शेयर करते हुए गहलोत ने लिखा, एनएसयूआई की स्थापना के बाद राजस्थान के पहले अध्यक्ष..यह चित्र उस वक्त के संघर्ष की कहानी कहता है।

गौरतलब है कि अशोक गहलोत का काफी लंबा राजनीतिक करियर रहा है। गहलोत को 3 बार प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष रहने का गौरव प्राप्त हुआ है।

पहली बार गहलोत 34 वर्ष की युवा अवस्था में ही राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बन गये थे।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में उनका पहला कार्यकाल सितम्बर, 1985 से जून, 1989 की अवधि के बीच में रहा।

अशोक गहलोत एनएसयूआई के अध्यक्ष रह चुके हैं

1 दिसम्बर, 1994 से जून, 1997 तक द्वितीय बार व जून, 1997 से 14 अप्रैल 1999 तक तृतीय बार वे पुन: राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर रहे।

वर्ष 1973 से 1979 की अवधि के बीच गहलोत राजस्थान हृस्ढ्ढ के अध्यक्ष रहे और उन्होंने कांग्रेस पार्टी की इस यूथ विंग को मजबूती प्रदान की।

यह भी पढ़ें-एनएसयूआई ने पूरे किए 50 साल, गहलोत ने इस अंदाज में दी शुभकामनाएं

गहलोत वर्ष 1979 से 1982 के बीच जोधपुर शहर की जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे। इसके अलावा वर्ष 1982 में गहलोत राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (इन्दिरा) के महासचिव भी रहे।