अशोक लेलैंड ने उत्तर भारत में अपना विस्तार किया

अशोक लेलैंड
अशोक लेलैंड

फरीदाबाद में दो और ग्रेटर नोएडा में एक डीलरशिप का किया उद्घाटन

चेन्नई: हिंदुजा समूह की प्रमुख भारतीय कंपनी और देश की प्रमुख कमर्शियल वाहन निर्माता कंपनी अशोक लेलैंड ने आज एनसीआर क्षेत्र में नए डीलर – टीवीएस ट्रक्स एंड बसेज के तीन नए एमएचसीवी डीलरशिप आउटलेट का उद्घाटन किया। तीन डीलरशिप में से दो फरीदाबाद में और तीसरी ग्रेटर नोएडा में है।

पहली अत्याधुनिक 3एस डीलरशिप खसरा 9/1, डूंडसा मोड़, गदपुरी टोल प्लाजा, फरीदाबाद के पास स्थित है। यह 40,337 वर्ग फुट में फैली हुई है और इसमें पांच सर्विस बे हैं। फरीदाबाद में दूसरी डीलरशिप खसरा 15/1 पर स्थित है, जो 107,347 वर्ग फुट में फैली हुई है और इसमें 12 सर्विस बे और 07 एक्सीडेंट बे शामिल हैं। दोनों नए लॉन्च किए गए डीलरशिप रणनीतिक रूप से एनएच—19 पर हैं, जो दिल्ली को हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल से जोड़ता है।

अशोक लेलैंड
अशोक लेलैंड

ग्रेटर नोएडा में तीसरी अत्याधुनिक 3एस डीलरशिप गौतमबुद्ध नगर, ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश में स्थित है, जो 75,423 वर्ग फुट में फैली हुई है और इसमें 12 सर्विस बे और 06 एक्सीडेंट बे हैं। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे से इसकी निकटता देश के पूर्वी, दक्षिणी और पश्चिमी क्षेत्रों में जाने वाले यातायात के लिए आसान पहुंच सुनिश्चित करती है।

डीलरशिप एम एंड एचसीवी वाहनों की आपूर्ति करेगी और आधुनिक टूल्स और उपकरणों, व्हील अलाइनमेंट मशीनों, मोबाइल सर्विस वैन के साथ 24×7 ब्रेक-डाउन सहायता, ड्राइवरों के सुस्ताने या आराम की जगह से लेकर बीएस 6-प्रशिक्षित तकनीशियनों से सुसज्जित हैं। नई लॉन्च की गई डीलरशिप अशोक लीलैंड के लिए उत्तरी क्षेत्र में अपनी पहुंच बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

अशोक लेलैंड में एमएचसीवी के प्रेसिडेंट संजीव कुमार ने कहा, ‘हम उत्तर भारत में अपनी मौजूदगी को और मजबूत करते हुए उत्साहित हैं। यह क्षेत्र अशोक लीलैंड के लिए हमेशा एक महत्वपूर्ण बाजार रहा है। हम इस क्षेत्र में अपनी मजबूत पकड़ बनाने पर काम कर रहे हैं और ये नई डीलरशिप इस क्षेत्र में हमारे लिए यही काम करेंगी। क्षेत्र में मजबूत उपस्थिति के साथ हमारे साझेदार टीवीएस ट्रक्स एंड बसेज प्राइवेट लिमिटेड यह सुनिश्चित करेंगे कि हम अपने ग्राहकों के परिवार को बढ़ाएं और उन्हें बेहतर सेवा देने में मदद करें।

अशोक लेलैंड
अशोक लेलैंड

हम अपने मोबिलिटी सॉल्यूशन के साथ इस क्षेत्र में बड़े इकोसिस्टम को महत्वपूर्ण योगदान देना चाहते हैं। नई डीलरशिप हमारी पहुंच को और मजबूत करने के लिए खोली जा रही हैं और यह हमें दुनिया के शीर्ष 10 सीवी निर्माताओं में से एक होने के अपने लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में एक कदम और करीब ले जाएंगी।’

टीवीएस ट्रक्स एंड बसेज प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर श्री मधु रघुनाथ ने कहा, ‘हम अशोक लेलैंड के साथ अपनी साझेदारी को और मजबूत करने और फरीदाबाद व ग्रेटर नोएडा में विस्तार को लेकर रोमांचित हैं। नई डीलरशिप ब्रांड को क्षेत्र में एक शक्तिशाली ताकत के रूप में स्थापित करने में सहायता करेगी। अशोक लीलैंड अपनी विश्वसनीयता, मजबूती और स्वामित्व की बेहतर कुल लागत के कारण उत्तर भारत में एक आशाजनक और पसंदीदा ब्रांड रहा है। इस साझेदारी के साथ, हम इसे एक कदम आगे ले जाने, अधिक ग्राहकों तक पहुंचने और उनकी परिवहन आवश्यकताओं के लिए एंड-टू-एंड मोबिलिटी सॉल्यूशन देने की उम्मीद करते हैं।’

अशोक लेलैंड के पास कमर्शियल वाहन उद्योग में सबसे बड़े और सबसे तेजी से बढ़ते नेटवर्क में से एक नेटवर्क है और कंपनी अपने ग्राहकों को बिक्री के बाद सर्वोत्तम सहायता प्रदान करने के लिए डीलरशिप और सर्विस सेंटर के एक मजबूत नेटवर्क के माध्यम से अपनी ब्रांड उपस्थिति का विस्तार कर रही है। कंपनी इन डीलरशिप के माध्यम से हॉलेज, ट्रैक्टर ट्रेलर, आईसीवी गुड्स, टिपर, फुली बिल्ट आरएमसी, हॉलेज और स्कूल/स्टाफ बसों की पेशकश करने वाले प्रमुख ट्रांसपोर्ट हब को कवर करेगी।