
नई दिल्ली। असम के सीएम और भाजपा के वरिष्ठ नेता हेमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पार्टी के घोषणापत्र पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इस घोषणापत्र के साथ पाकिस्तान में चुनाव जीता जा सकता है।
कांग्रेस के घोषणापत्र को लेकर भाजपा लगातार कांग्रेस पर निशाना साध रही है। यही नहीं कांग्रेस पर पीएम मोदी ने निशाना साधते हुए कहा था कि कांग्रेस जीत जाने के बाद लोगों की संपत्ति अधिक बच्चे वालों को बांट देगी। इस बात ने तूल पकड़ लिया।
जहां इस बयान पर कांग्रेस नेताओं ने चुनाव आयोग से प्रधानमंत्री को नोटिस जारी करने की मांग की है। वहीं दूसरी ओर भाजपा नेता इस बात को सही बताते हुए कांग्रेस को घेर रहे हैं।
असम के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता हिमंत बिस्व सर्मा ने कहा है कि कांग्रेस का घोषणापत्र कहीं से भी भारत की जनता के लिए नहीं बना है। यह पाकिस्तान की जनता के लिए सटीक है। कांग्रेस इस घोषणापत्र के साथ पाकिस्तान में चुनाव जीत सकती है। कांग्रेस का घोषणापत्र ऐसा है जो कि आम आदमी के संसाधनों को छीनेगा और देश की अर्थव्यवस्था को तबाह कर देगा।