
केदारनाथ मंदिर की पीछे की पहाड़ियों पर काफी नीचे तक आए बर्फ के टुकड़े
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ मंदिर के पीछे की पहाड़ियों में रविवार सुबह एक बार फिर से ग्लेशियर टूटकर गिरने लगे। हालांकि, इस एवलांच से किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ। बताया जाता है कि सुबह 5.06 बजे गांधी सरोवर के ऊपर पहाड़ से ग्लेशियर टूटकर गिरने लगे। इससे लोग घबरा गए और वहां हलचल मच गई। पहाड़ से टूटकर गिरे बर्फ के बड़े-बड़े टुकड़े काफी नीचे तक आ गए थे।
केदारनाथ के सेक्टर अधिकारी के कहना है कि इस बर्फीली पहाड़ी पर समय समय पर एवलांच आते रहते हैं। केदारनाथ धाम के पीछे स्थित बर्फ की पहाड़ी पर रविवार सुबह पांच बजे के आसपास एवलांच आया है। पहाड़ी से बर्फ काफी नीचे आ गई।
यहां आते रहते हैं बर्फिले तूफान
वैसे इस पहाड़ी पर एवलांच आना कोई नई बात नहीं है। यहां समय-समय पर एवलांच आते रहते हैं। आपदा प्रबंधन के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार सुबह गांधी सरोवर के ऊपर स्थित पहाड़ी पर एवलांच आया था। हालांकि इस एविलांच से किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है। यहां बर्फ अधिक गिरने पर इस प्रकार की घटनाएं होती हैं। इनसे किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं होता है.
2013 में आई थी भयानक बाढ़
2013 में केदारनाथ में बादल फटने के कारण भीषण बाढ़ आ गई थी। इस बाढ़ में वहां सब कुछ तबाह हो गया था। काफी दिनों बाद केदारनाथ धाम में जनजीवन सामान्य हो सका था। उस समय सैंकड़ों लोग लापता हो गए थे और बहुत से लोगों ने अपनी जान गंवाई थी। ऐसे में जब ऊपर पहाड़ी से बर्फिला तूफान नीचे आ रहा था तो एक बार फिर से लोगों की डर के मारे सांसें थम सी गई।
यह भी पढ़ें:कथावाचक प्रदीप मिश्रा ने राधारानी के सामने नाक रगड़कर मांगी माफी