सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है एवोकैडो

एवोकैडो सेहत फायदे
एवोकैडो सेहत फायदे

हर फल की अपनी-अपनी एक विशेषता होती है, जिसकी वजह से वह लोगों का पसंदीदा बन जाता है। ऐसा ही कुछ एवोकैडो के साथ भी है। इस फल में भी पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा शामिल है, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। एवोकैडो लिपिड प्रोफाइल में सुधार करके दिल पर सुरक्षात्मक प्रभाव डालता है। पांच सप्ताह तक हर दिन एक एवोकैडो खाने से कुल कोलेस्ट्रॉल कम हो सकता है। नियमित रूप से एवोकैडो खाने से आपके लिपिड प्रोफाइल में सुधार होता है – ट्राइग्लिसराइड्स और एलडीएल कम होता है और एचडीएल बढ़ता है।

डायबिटीज की परेशानियों से राहत दिलाए

डायबिटीज की परेशानियों से राहत दिलाए
डायबिटीज की परेशानियों से राहत दिलाए

डाइट में एवोकैडो शामिल करने से खाने के बाद इंसुलिन और ब्लड शुगर लेवल को बढऩे से रोका जा सकता है। यहां तक कि सिर्फ आधा एवोकैडो डालने से भी इंसुलिन और ग्लूकोज में वृद्धि को रोका जा सकता है। इसके अलावा समय के साथ एवोकैडो का सेवन पेट की चर्बी या आंत की चर्बी को भी कम कर सकता है। आंत का फैट तोंद के रूप में जमा होता है, जो टाइप 2 डायबिटीज के खतरे से जुड़ा होता है।

पोषक तत्वों की कमी पूरी करे

खाने के समय एवोकैडो को शामिल करने से शरीर को अन्य हेल्दी फूड आइटम्स से अधिक एंटीऑक्सीडेंट अवशोषित करने में मदद मिल सकती है। एवोकैडो को टमाटर सॉस और गाजर के साथ मिलाने से विटामिन ए का अवशोषण बढ़ता है, जो हेल्दी स्किन, विजन और इम्युनिटी के लिए एक महत्वपूर्ण पोषक तत्व है।

डाइजेशन सुधारे

डाइजेशन सुधारे
डाइजेशन सुधारे

एवोकैडो डाइजेशन को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। एक स्वस्थ आंत माइक्रोबायोम प्रतिरक्षा कार्य को मजबूत करता है, सूजन से लड़ता है और पुरानी बीमारियों से बचाता है।

ब्रेन फंक्शन सुधारे

एवोकैडो ल्यूटिन नामक फाइटोकेमिकल से भरा हुआ है, जो बीटा कैरोटीन और विटामिन ए से जुड़ा हुआ है। बुजुर्ग वयस्क अगर छह महीने तक लगातार एक एवोकाडो खाएं, तो उनकी याद्दाश्त में सुधार हो सकता है।

यह भी पढ़ें : राज्यपाल ने किया डिस्प्ले धाागा-2 के पहले क्रिएटिव का अनावरण