बाबागौड़ा पाटिल का निधन, अटल सरकार में थे मंत्री

बेंगलुरु। किसान नेता व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के मंत्रिमंडल में रह बाबागौड़ा पाटिल का शुक्रवार को निधन हो गया। वे 76 साल के थे। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा और मंत्री केएस ईश्वरप्पा ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। केएलईएस डॉ. प्रभाकर कोरे अस्पताल में इलाज चल रहा था जहां उन्होंने आखिरी सांस ली। पाटिल का जन्म छह जनवरी 1945 में बेलगावी जिले के चिक्का बागेवाड़ी में हुआ था और उन्होंने यहीं के आरएल साइंस इंस्टीट्यूट से विज्ञान में स्नातक की उपाधि प्राप्त की थी।

पाटिल वर्ष 1989 में कित्तूर से निर्दलीय विधायक चुने गए और वर्ष 1998 में भाजपा के टिकट पर बेलगाम सीट से लोकसभा सदस्य निर्वाचित हुए। अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में वह ग्रामीण विकास (स्वतंत्र प्रभार) राज्य मंत्री रहे। पाटिल वर्ष 1989 में कित्तूर से निर्दलीय विधायक चुने गए और वर्ष 1998 में भाजपा के टिकट पर बेलगाम सीट से लोकसभा सदस्य निर्वाचित हुए।