जोधपुर के एमडीएम अस्पताल में मधुमक्खियों का हमला, 14 को काटा, 3 की तबीयत बिगड़ी

जोधपुर संभाग के सबसे बड़े एमडीएम अस्पताल में सोमवार सुबह मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। मधुमक्खियों ने दो डॉक्टर समेत 14 लोगों को काट खाया। इनमें 3 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। उनका इमरजेंसी में इलाज किया गया। बाकी बगैर इलाज कराए वहां से चले गए।

दरअसल, एमडीएम अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में पेड़ लगे हैं। इनमें कई जगह मधुमक्खियों ने अपने छत्ते बना रखे हैं। सोमवार सुबह भी किसी ने छत्ते को छेड़ दिया। इससे मधुमक्खियों बिखरना शुरू हो गई और वहां मौजूद लोगों पर हमला कर दिया। इससे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मधुमक्खियों के हमले से बचने के लिए लोग बदहवास होकर इधर-उधर भागना शुरू हो गए। ज्यादातर लोग अस्पताल के कमरों में घुस गए और दरवाजा बंद कर दिया।

इसके बावजूद कई लोग खुद को बचा नहीं आए। दो डॉक्टरों समेत 14 लोगों को मधुमक्खियों ने काटा। काफी देर बाद मधुमक्खियां शांत हुई तो लोग अस्पताल से बाहर निकलकर आए। दरअसल, अस्पताल प्रशासन कई बार इन छत्तों को हटाने का प्रयास कर चुका है, लेकिन एक बार उड़ने के बाद मधुमक्खियां वापस इन पेड़ों पर लौट आती हैं।

कई लोगों को पड़ती है तुरंत इलाज की जरूरत
कुछ लोगों को मधुमक्खी काटने पर तुरंत इलाज की आवश्यकता पड़ती है। ऐसे लोगों के शरीर में सूजन बढ़ना शुरू हो जाती है। खासकर से शरीर के ज्वाइंट्स पर सूजन काफी तेजी से बढ़ती है। इस तरह के लोगों को तुंरत इलाज नहीं मिले तो उनकी मौत भी हो सकती है।