बंगाल चुनाव : ममता ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पैदल मार्च किया, भाजपा को घेरा

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर पैदल मार्च किया। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख का पैदल मार्च कॉलेज स्ट्रीट से शुरू हो हुआ है जो धर्मतल्ला रोड तक पहुंचा। इसके जरिए ममता बनर्जी ने शक्ति प्रदर्शन किया।

इसमें उन्होंने महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध का मुद्दा उठाया। दरअसल, नरेंद्र मोदी ने रविवार को कोलकाता के बिग्रेड मैदान से महिलाओं की सुरक्षा को लेकर ममता सरकार पर हमला बोला था। जिसके बाद ममता बनर्जी के पैदल मार्च को भाजपा पर पलटवार के तौर पर देखा जा रहा है।

ममता बनर्जी के इस पैदल मार्च में भारी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस यात्रा में हजार से दो हजार महिलाओं के शामिल होने की बात कही जा रही है।

राजनीतिक विशेषज्ञों की मानें तो ममता बनर्जी ने पैदल मार्च के माध्यम से यह साफ कर दिया है कि वह भाजपा के मिशन बंगाल को आसानी से सफल नहीं होने देने वाली हैं। इसीलिए ममता बनर्जी ने अपनी अलग योजना बनाई है। उन्होंने बंगाल से उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराध को मुद्दा बनाने का फैसला किया है।

यह भी पढ़ें-सीएम बदलने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे रावत, महिला दिवस पर शुभकामनाएं दी