भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के संयुक्त आयोजन में सात हजार विदेशी दिव्यांगों को लाभान्वित किया

भारत सरकार के विदेश मंत्रालय और जयपुर फुट की निर्माता संस्था भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति (बी.एम.वी.एस.एस.) के संयुक्त आयोजन में 7000 विदेशी दिव्यांगों को लाभान्वित किया जा चुका हैं।

बी.एम.वी.एस.एस. और विदेश मंत्रालय के बीच एक अनुबन्ध के अन्तर्गत राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के 150वें जन्म वर्ष के अन्तर्गत इण्डिया इन ह्यूमैनिटीज कार्यक्रम के अन्तर्गत विएतनाम, म्यानमार, मलावी, सेनेगल, ईराक, सीरिया, मिस्त्र, तंजानिया, नामिबिया, युगाण्डा, बांग्लादेश, नेपाल आदि देशों में विशेष शिविर जलगाकर दिव्यांगों को लाभान्वित किया गया।

बी.एम.वी.एस.एस. के अन्तर्राष्ट्रीय मामलात के मानव निदेशक और कुवैत में भारत के पूर्व राजदूत सतीष मेहता ने बताया कि कोविड काल की युगाण्डा की राजधानी कम्पाला में शिविर लगाकर 531 दिव्यांगों को लाभान्वित किया गया।

सतीष मेहता ने कहा कि भारत सरकार और बी.एम.वी.एस.एस. के बीच विदेशी शिविरों की अपार सफलता के बाद पुन: अनुबन्ध हो गया हैं। भविष्य में मोजाम्बिक, सीरिया, मलेशिया, जिबूती, उजबेकिस्तान, तजाकिस्तान, सेनेगल और श्रीलंका में शिविर का आयोजन किया जाएगा।

भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति (बी.एम.वी.एस.एस.) की साधारण सभा और प्रबन्ध समिति की रविवार को हुई बैठक में वर्ष एक अप्रैल से 31 दिसम्बर नौ माह का प्रगति विवरण प्रस्तुत किया गया।

बी.एम.वी.एस.एस. के कार्यकारी अध्यक्ष सलाऊद्दीन अहमद और सुरेन्द्र सिंह भण्डारी ने बैठक में बताया कि समिति द्वारा पिछले नौ माह में कुल 19,244 दिव्यांगों को लाभान्वित किया गया। इस कार्य पर सात करोड़ रूपये खर्च आया। पुर्नवास के इस कार्य में कृत्रिम पैर, कैलिपर्स, बैसाखियाँ, वॉकर, छड़ी, ट्राई साईकिल, व्हील चैयर और श्रवण यंत्र उपलब्ध कराए गए।

बी.एम.वी.एस.एस. के संस्थापक और मुख्य संरक्षक डी.आर. मेहता ने बताया कि समिति द्वारा लॉकडाउन से 31 दिसम्बर तक कोविड-19 के दौरान गरीबों को नि:शुल्क भोजन बाँटने के लिए कुहाड़ ट्रस्ट को 52 लाख रूपये की सहायता राशि दी गई, जिसमें गरीबों को बड़ी संख्या में नि:शुल्क भोजन दिया गया।

बी.एम.वी.एस.एस. के सचिव भूपेन्द्र मेहता और डॉ. दीपेन्द्र मेहता ने बताया कि कोविड काल में सामाजिक सेवा में लगे अन्य संस्थानों को भी 12 लाख रूपये उपलब्ध कराए गए। जिन संस्थानों को सहायता राशि उपलब्ध कराई गई उसमें हीरा फाउण्डेशन प्रमुख हैं। राज्य के विभिन्न शहरों और कस्बों में शिविर लगाकर 3500 दिव्यांगों को लाभान्वित किया गया।

समिति को अजीम प्रेमजी फाउण्डेशन, डॉऊ कैमिकल्स, मुम्बई, स्टेट बैंक, जनरल इंश्योरेन्स, रीको, पॉल हैमलिन फाउण्डेशन, लन्दन, ग्लैनमार्क, मुम्बई, एंग्लो स्काटिश एजूकेशन, मुम्बई, इन्फोसिस, हीरो मोटोकार्प से सहायता राशि प्रा