जीत की ओर बाइडेन, लेकिन ट्रम्प भी बदल सकते है बाजी

वॉशिंगटन। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव कौन जीतेगा? जो बाइडेन या डोनाल्ड ट्रम्प। इसका जवाब संभवत: आज शाम तक मिल जाए। फिलहाल, बाजी बाइडेन के हाथ लगती नजर आ रही है। उन्होंने ट्रम्प से मिशिगन और विस्कॉन्सिन छीन लिए हैं।

2016 में यहां ट्रम्प जीते थे। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, वे 253 इलेक्टोरल वोट जीत चुके हैं। ट्रम्प के खाते में 214 वोट हैं। इसके अलावा बाइडेन ने अपनी ही पार्टी के बराक ओबामा का 12 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। गुरुवार सुबह तक बाइडेन 7 करो? 10 लाख पॉपुलर वोट हासिल कर चुके थे। 2008 में ओबामा को 6 करोड़ 94 लाख 98 हजार 516 वोट मिले थे।

ट्रम्प को 270 का जादुई आंकड़ा पाने के लिए 53 इलेक्टोरल वोट्स चाहिए। 4 राज्यों में काउंटिंग जारी है। अगर इनमें से तीन (जिसकी संभावना भी है) ट्रम्प जीत लेते हैं तो वे फिर राष्ट्रपति बन सकते हैं। पेन्सिलवेनिया इनमें सबसे अहम है।

वहीं, बाइडेन अकेले पेन्सिलवेनिया को जीतकर बहुमत तक पहुंच सकते हैं। अगर पेन्सिलवेनिया में जीत नहीं मिलती तो बाइडेन अपने गढ़ नेवादा, जॉर्जिया और नॉर्थ कैरोलिना के जरिए व्हाइट हाउस तक पहुंच सकते हैं। लेकिन, इनमें से नेवादा छोड़कर हर जगह ट्रम्प का दबदबा है।

यह भी पढ़ें-नतीजों से पहले ही ट्रंप और बिडेन कर रहे अपनी-अपनी जीत के दावे