सर्वे: मुख्यमंत्री के रूप में लोगों की पहली पसंद हैं तेजस्वी यादव

35 फीसदी से अधिक लोग तेजस्वी को मुख्यमंत्री देखना चाहते हैं

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव पर पूरे देश की नजर है। सभी पार्टियों ने जोर आजमाइश शुरु कर दी है। नतीजों को लेकर अभी से कयास भी शुुुुुुुुुुुुुुुुुरु भी हो गए हैं। इसी बीच बिहार का ताज किसके सिर पर सजेगा यह बात सभी के लिए रोमांच पैदा कर ही है।

हालांकि यह सभी चीजें तो नतीजों के बाद तय होंगी लेकिन फिलहाल ऐसी खबर निकलकर सामने आई है। जिसने सभी को चौंका दिया है। बिहार में मुख्यमंत्री का पसंदीदा चेहरा कौन है, इसे लेकर सर्वे हुआ था, जिसके सामने आने के बाद हर कोई हैरान है।

बिहार में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं। उससे पहले सी-वोटर ने राज्य के अगले और पसंसीदा मुख्यमंत्री चेहरे पर चार सर्वे किए हैं।

विपक्ष के नेता और राजद की तरफ से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव चारों सर्वे में टॉप पर रहे हैं। फरवरी में उन्हें 40.6 फीसदी लोगों ने सीएम चेहरे के तौर पर सबसे पसंदीदा उम्मीदवार माना था। अप्रैल में यह आंकड़ा गिरकर 35.5 फीसदी, जून के पहले हफ्ते में 36.9 फीसदी और अब जून के तीसरे हफ्ते में 34.6 फीसदी पर आ गया है। पिछले चार महीनों के चार सर्वे में तेजस्वी यादव को पसंद करने वालों की संख्या में 6 फीसदी की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।

सर्वे के मुताबिक, जनसुराज पार्टी के प्रशांत किशोर बहुत ही तेजी से मुख्यमंत्री के पसंदीदा चेहरों के तौर पर उभर रहे हैं। उन्होंने अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी पीछे धकेल दिया है। फरवरी से जून के तीसरे हफ्ते के बीच उनके चाहने वालों में करीब चार फीसदी का इजाफा हुआ है। फरवरी में उन्हें 14.9 फीसदी लोगों ने पहली पसंद बताया था, जबकि अप्रैल में 17.2, जून के पहले गफ्ते में 16.4 और अब 18.2 फीसदी लोगों ने पसंदीदा चेहरा बताया है।

सर्वे के मुताबिक, फरवरी में जमुई से सांसद और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को जहां सिर्फ 3.7 फीसदी लोगों ने सीएम के तौर पर पसंद किया था, वही आंकड़ा अप्रैल में बढ़कर 5.8 फीसदी हो गया।