इस देश की प्रधानमंत्री है बिहार की बेटी, पीएम मोदी ने बताई पूरी कहानी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार तड़के त्रिनिदाद और टोबैगो की राजधानी पोर्ट ऑफ स्पेन पहुंचे। उन्होंने भारतीय समुदाय को संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने खास तौर पर बिहार और वहां से आए प्रवासी भारतीयों के योगदान को सराहा।

 

उन्होंने त्रिनिदाद की प्रधानमंत्री कमला के बारे में चौकाने वाले खुलासे भी किए। उन्होंने कहा कि कमला जी बिहार की बेटी हैं। उनके पूर्वज बिहार के बक्सर से यहां आकर बसे थे। आज भी बिहार के लोग उन्हें अपनी बेटी मानते हैं। यहां मौजूद कई लोग ऐसे हैं जिनकी जड़ें बिहार में हैं।

बिहार की विरासत भारत ही नहीं, पूरी दुनिया की धरोहर है। प्रधानमंत्री ने एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अब भारतीय मूल के लोगों की छठी पीढ़ी को भी ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया कार्ड मिलेगा। अब तक केवल चौथी पीढ़ी तक को ही यह सुविधा थी। इस कार्यक्रम के जरिए पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय से भावनात्मक संवाद किया।