बिल गेट्स का माइक्रोसॉफ्ट के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स से इस्तीफा

वॉशिंगटन। माइक्रोसाफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स ने महिला कर्मचारी से संबंधों की खबरों के बीच अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। महिला की शिकायत के बाद निदेशक मंडल ने इस मामले में जांच की जिसके यह निर्णय लिया गया कि गेट्स अब इस पद पर बने रहने के लिए उपयुक्त नहीं हैं।

कंपनी की ओर से जारी किए गए स्टेटमेंट में कहा गया है कि 2019 में एक पत्र मिला था जिसमें बिल गेट्स पर वर्ष 2000 में कंपनी के एक महिला कर्मचारी के साथ करीबी संबंध बनाने की जानकारी दी गई थी। बोर्ड की एक समिति ने मामले की जांच करने के लिए बाहरी लॉ फर्म की सहायता ली। पूरी जांच के दौरान माइक्रोसॉफ्ट ने शिकायत करने वाली महिला कर्मचारी को पूरा सहयोग किया।