दो तिहाई बहुमत से बनेगा भाजपा का बोर्ड : दीप्ती माहेश्वरी

दीप्ति माहेश्वरी ने आज राजसमंद के उपनगरीय क्षेत्रों और राजनगर में भाजपा प्रत्याशियों के लिए सघन जनसंपर्क किया। उन्होंने जावद भैरूजी देवरे में दर्शन करके प्रचार प्रारंभ किया।

दीप्ति माहेश्वरी ने बताया कि उन्होंने लगभग 40 वार्डों में घर-घर संपर्क किया है। जनता में भाजपा प्रत्याशियों के लिए सर्वत्र भारी उत्साह दिख रहा था। राजसमंद में भाजपा दो तिहाई बहुमत से अपना बोर्ड बनाएगी। उन्होंने कुंवारिया में शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना भी दी।

साथ में डॉ. सत्यनारायण माहेश्वरी, राजसमन्द प्रधान अरविन्द सिंह, पूर्व जिला महामंत्री सत्यनारायण पुर्बिया, जिला उपाध्यक्ष महेश आचार्य, निवर्तमान सभापति सुरेश पालीवाल, मंडल अध्यक्ष उदय लाल अहीर, मुकेश जोशी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष पर्वतसिंह आशिया, दिनेश बडाला, हितेश जोशी, भैरूलाल जोशी, चन्द्रशेखर बागोरा,विधान श्रीमाली, महेन्द्रसिंह साकरोदा, नानालाल कीर, हिम्मतसिंह, देवीलाल प्रजापत, अभिषेक चौधरी, दिनेश जाट, गौतम सामर, भैरूलाल जाट, ललीत वेष्णव, नितेश सेन, किशन जाट, नाहरसिंह, पृथ्वीराज जाट, जगदीश सिंह, बाबुलाल अग्रवाल सहित कई सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।