भाजपा ने चुने पांच राज्यों के प्रदेशाध्यक्ष, राजीव बिंदल को तीसरी बार कमान

अमित शाह
अमित शाह

नई दिल्ली। भाजपा के कंद्रीय नेतृत्व ने पांच राज्यों के हिमाचल, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और तेलंगाना प्रदेशाध्यक्ष बदले हैं, यह सभी निर्विरोध चुने गए हैं। एमपी में हेमंत खंडेलवाल, हिमाचल में राजीव बिंदल, उत्तराखंड में महेंद्र भट्‌ट को बीजेपी प्रमुख की कमान सौंपी गई है।

उत्तराखंड में महेंद्र भट्‌ट

वहीं रविंद्र चव्हाण को महाराष्ट्र, पीएनवी माधव को आंध्र प्रदेश और रामचंद्र राव को तेलांगना का अध्यक्ष बने हैं, यह सभी निर्विरोध चुने गए हैं।

भाजपा हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष राजीव बिंदल

2 दिन में 9 राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की तस्वीर साफ हो जाएगी। भाजपा के संविधान के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव पचास प्रतिशत राज्यों में चुनाव होने के बाद ही होता है। फिलहाल भाजपा के अब तक 14 राज्यों में अध्यक्ष चुने जा चुके हैं।

एमपी में हेमंत खंडेलवाल

बुधवार को 19 राज्यों के अध्यक्ष चुन लिए जाएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष जुलाई में चुने जा सकते हैं। बता दें हिमाचल में राजीव बिंदल को तीसरी बार कमान दी गई है। वहीं, महेंद्र भट्‌ट दूसरी बार उत्तराखंड अध्यक्ष बने।

आंध्रप्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पीएनवी माधव

टी राजा सिंह के इस्तीफे के बावजूद रामचंद्र को बनाया अध्यक्ष
तेलंगाना में रामचंदर राव को प्रत्याशी बनाए जाने पर विवाद हुआ था। गोशामहल से विधायक और भाजपा के फायरब्रांड नेता टी राजा ने विरोध करते हुए सोमवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। इसके बावजूद पार्टी ने उनके विरोध को ​दरकिनार करते हुए रामचंद्र राव को अध्यक्ष चुना है।

तेलंगाना के चुने गए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रामचंदर राव