
नई दिल्ली। नए भाजपा अध्यक्ष के नाम का ऐलान जल्द हो सकता है। संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू होने वाला है। सूत्रों के मुताबिक सत्र की शुरुआत से पहले अध्यक्ष के नाम का ऐलान हो सकता है। अगले हफ्ते से पार्टी की कवायद तेज हो जाएगी। 10 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष जल्द ही चुन लिए जाएंगे। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की चुनाव की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अगस्त महीने में बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर हलचल शुरू हो जाएगी। बीजेपी बिहार चुनाव में जाने से पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनना चाहेगी, क्योंकि चुनाव के दौरान विपक्ष के नैरेटिव को ध्वस्त किया जा सके। पार्टी के नेताओं के मुताबिक, दस प्रदेश अध्यक्षों के नाम का ऐलान नहीं हुआ है। इस पर तीव्र गति से काम चल रहा है। माना जा रहा है कि 21 जून तक कई प्रदेशों में नए प्रदेश अध्यक्ष चुन लिए जाएंगे। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल जून 2024 में खत्म हो चुका है। वह एक्सटेंशन पर हैं। नड्डा भाजपा अध्यक्ष होने के साथ-साथ मोदी सरकार में मंत्री भी हैं। एक व्यक्ति एक पद के कारण भाजपा जल्द नया अध्यक्ष चुनने की तैयारी में जुटी है।
ये नाम हैं रेस में आगे
शिवराज सिंह चौहान, सुनील बंसल, धर्मेंद्र प्रधान इनके तीनों के अलाव तमिलनाडु से आने वाली वानति श्रीनिवासन, तमिलिसाई सौंदर्यराजन और आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम एन.टी. रामाराव (NTR) की बेटी डी. पुरंदेश्वरी का नाम भी भाजपा अध्यक्ष पद के लिए चल रहा है।
अहमदाबाद प्लेन क्रैश के भयावह, दिल दहलाने वाले वीडियो आये सामने, देखिये वीडियो