भाजपा ने विजयाराजे सिंधिया को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया नमन

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने सोमवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में त्याग और समर्पण की प्रतिमूर्ति राजमाता विजयाराजे सिंधिया की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। 

प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर ने ईमानदारी, सादगी और प्रतिबद्धता का प्रतिरूप, भारतीय जनता पार्टी की संस्थापक सदस्य श्रद्धेय राजमाता विजयाराजे सिंधिया की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। 

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष माधोराम चौधरी, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष हरिराम रणवां, महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अल्का मूंदडा, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष एम. सादिक खान, ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाना, एसटी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष जितेन्द्र मीणा एवं भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।