
बोले-यज्ञ से श्रेष्ठ कोई सत्कर्म नहीं, इससे समस्त जीवों का कल्याण और वातावरण शुद्ध होता है
जयपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी उदयपुर और चित्तौडगढ़ प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने नयाखेड़ा चित्तौडगढ़ में दशनाम गोस्वामी समाज आम मंडल द्वारा आयोजित सामुहिक विवाह सम्मेलन में हिस्सा लिया। बामणिया बंजारा समाज सेवा संस्थान द्वारा आयोजित प्रथम विवाह सम्मेलन में उन्होंने वर-वधु को आशीर्वाद दिया।
सामूहिक विवाह सम्मेलन समाज की एकता का उदाहरण
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जोशी ने कहा कि सामूहिक विवाह सम्मेलन वर्तमान समय की आवश्यकता है। ऐसे सम्मेलनों से समाज के ऐसे परिवार जो आर्थिक रूप से सक्षम ना हों, अपने बेटे-बेटियों का विवाह धामधूम से कर सकते हैं। सामूहिक विवाह सम्मेलन समाज की एकता का उदाहरण हैं। वर्तमान में ऐसे आयोजन पूरे समाज को एक छत के नीचे लाते हैं, इसलिए ऐसे आयोजनों को बढ़ावा मिलना चाहिए और समाज के हर व्यक्ति को इसमें भागीदारी करनी चाहिए। समाज की कुरीतियों को दूर करने में ऐसे आयोजन जरूरी हैं। विवाह सिर्फ पति-पत्नी का ही नहीं बल्कि दो परिवारों का भी मिलन है। पति-पत्नी दोनों को एक-दूसरे के माता-पिता और परिजनों का सम्मान करना चाहिए।

यज्ञ प्रकृति के निकट रहने का साधन है
इसके बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने डूंगला, चित्तौडग़ढ़ स्थित हरिनाथगिरि महाराज मठ, संगेसरा में चल रहे पंच दिवसीय पंचकुंडीय महायज्ञ में पहुंचकर संतों का आशीर्वाद लिया। ईश्वर से प्रदेशवासियों की खुशहाली की प्रार्थना की। यज्ञ का महत्व बताते हुए उन्होंने कहा कि यज्ञ से श्रेष्ठ अन्य कोई सत्कर्म नहीं है।

इससे समस्त जीवों का कल्याण और वातावरण शुद्ध होता है। यज्ञ प्रकृति के निकट रहने का साधन है। रोग-नाशक औषधियों से किया यज्ञ रोग निवारण वातावरण को प्रदूषण से मुक्त कर स्वस्थ रहने में सहायक होता है। आधुनिक चिकित्सा विज्ञान ने भी परीक्षण कर यज्ञ द्वारा वायु की शुद्धि होकर रोग निवारण की इस वैदिक मान्यता को स्वीकार किया है।
यह भी पढ़ें : शहरी प्रदूषण से म‘छर और बन रहे ताकतवर