
एमपी में मुरैना-श्योपुर लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मेलन को मुख्यमंत्री ने किया संबोधित
मुरैना/जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि 21वीं सदी में भारत को दुनिया की महाशक्ति बनाने के लिए यही समय है, सही समय है। उन्होंने कहा कि देश के विकास, सीमाओं की सुरक्षा एवं भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को तीसरी बार फिर से प्रधानमंत्री बनाएं।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुरैना (मध्य प्रदेश) में भाजपा कार्यालय में मुरैना-श्योपुर लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव देश की दिशा बदलने वाला होगा और इस चुनाव में भाजपा देश में 400 सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता मध्यप्रदेश में 29 में से 29 सीटों पर विजयी बनाने का लक्ष्य लेकर अभी से पूरी ताकत से जुट जाएं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 से पहले पूरा देश घोटालों से बेहाल था, जमीन, आसमान, पाताल, कॉमनवेल्थ, कोयला, टूजी न जाने कितने घोटाले थे। वर्ष 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में बहुत बड़ा बदलाव आया है। केन्द्र सरकार सही मायनों में देश में गरीब कल्याण के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार को देश की अर्थव्यवस्था को 12वें से 11वें स्थान पर लाने में कितने साल लग गए, लेकिन मोदी सरकार के दस साल में देश की अर्थव्यवस्था 11वें से 5वें स्थान पर आई और 2027 में भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया में तीसरे नंबर पर होगी।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता एक-एक वोट का महत्व समझते हुए प्रत्येक बूथ तक पहुंचें और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में ‘अबकी बार 400 पार’ के संकल्प को साकार करने के लिए पूरी मेहनत करें। मुख्यमंत्री निवास पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशस्तरीय नेता एकत्रित भाजपा की नेताओं की बैठक हो रही आयोजित। बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ,पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ,प्रदेश सह प्रभारी विजया राहटकर,उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी प्रेमचंद बैरवा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ,पूर्व उप नेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें : बालिकाओं को करें शिक्षित, समाज का हो उत्थान