भाजपा का 45वां स्थापना दिवस कल

भाजपा
भाजपा

स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर रंग-बिरंगी रोशनी से सजा भाजपा प्रदेश मुख्यालय

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी करंेगे मुख्यालय पर ध्वजारोहण, प्रदर्शनी का होगा आयोजन

जयपुर। भाजपा के 45वं स्थापना दिवस के अवसर पर कल भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदेश मुख्यालय को रंग-बिरंगी रोशनी और भगवा रंग से सजाया गया है, वहीं कार्यालय के मुख्य द्वार पर सजावट भी की गई है।

प्रदेश मुख्यालय
प्रदेश मुख्यालय

भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी विजया राहटकर ने बताया कि भाजपा के स्थापना दिवस के मौके पर प्रदेश मुख्यालय पर शनिवार सुबह 09ः15 बजे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ध्वजारोहण करेंगे। इसके साथ ही संगठन की विभिन्न गतिविधियों के संदर्भ में लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे।

प्रदेश मुख्यालय
प्रदेश मुख्यालय

उन्होने कहा कि भाजपा के 45वें स्थापना दिवस पर देशभर में विशेष तैयारियां की गई है। इस मौके पर पार्टी ‘‘फिर एक बार, मोदी सरकार’’ के नारे के साथ देश भर के 10 लाख से ज्यादा बूथों पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन करने जा रही है। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे सहित प्रदेश पदाधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।