लोकतांत्रिक प्रक्रिया और पारदर्शिता से होते है भाजपा के संगठनात्मक चुनाव : ओंकार सिंह लखावत

Omkar Singh Lakhawat
Omkar Singh Lakhawat

बीकानेर। राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष, सक्रिय सदस्यता अभियान प्रदेश संयोजक व बीकानेर शहर संगठन चुनाव प्रभारी ओंकार सिंह लखावत ने शनिवार काे बीकानेर में कहा कि भारतीय जनता पार्टी ऐसा संगठन है जिसमें संगठनात्मक चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया और पारदर्शिता से होते है। सदस्यता अभियान के बाद स्थानीय इकाई से राष्ट्रीय अध्यक्ष तक के चुनाव होंगे बूथ समिति के गठन के साथ मंडल स्तर पर कार्यशाला का आयोजन होगा जिसको मंडल संगठन पर्व के रूप में मनाया जाएगा।

भाजपा बीकानेर शहर का संगठन पर्व 2024 सक्रिय सदस्यता अभियान एवं संगठनात्मक चुनाव 2024 को लेकर शनिवार को संभाग कार्यालय में शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य की अध्यक्षता में कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रुप में लखावत ने कहा केवल सक्रिय सदस्य ही मंडल या उससे ऊपर के पदाधिकारी बनने की अनुमति होगी। प्रत्येक बूथ पर दाे सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य लेकर चलें। बीकानेर सक्रिय सदस्यता अभियान संयोजक श्याम सुंदर चौधरी ने अभियान की जानकारी दी। आज की कार्यशाला में मंडल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी सक्रिय सदस्य अभियान के मंडल संयोजक, मण्डल महामंत्री मण्डल चुनाव प्रभारी व वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जिला प्रभारी ओम सारस्वत ने बताया कि प्रत्येक मंडल में सदस्यता अभियान के अंतर्गत महिलाओं की भागीदारी बढ़ाते हुए प्रत्येक मंडल में 500 महिलाओं को प्राथमिक सदस्य बनाने का लक्ष्य सभी पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि पूर्ण करें। शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। जिला महामंत्री मोहन सुराणा ने संगठन पर्व सारणी पढ़कर सुनाई। आज की बैठक में महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित, उप महापौर राजेंद्र पंवार, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य मुमताज अली भाटी, संगठन पर्व सहयोगी श्याम सिंह हांडला, कौशल शर्मा, महामंत्री नरेश नायक, उपाध्यक्ष हनुमान सिंह चावड़ा उपस्थित रहे।