
बॉलीवुड एक्टर इरफान खान (53) का निधन हो गया है। न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से जंग लड़ रहे बॉलीवुड एक्टर इरफान खान की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई थी, तबियत बिगडऩे की वजह से इरफान खान को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
इरफान खान की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई थी
इरफान लंदन से न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर का इलाज करवाकर कुछ वक्त पहले ही मुंबई लौटै थे। दो दिन पहले ही इरफान खान की मां का जयपुर में देहांत हुआ था। मां के अंतिम संस्कार में इरफान शामिल नहीं हो पाए थे। उन्होंने कथित तौर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मां के अंतिम दर्शन किए।
इरफान खान को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
इरफान खान की मौत की खबर से पूरा बॉलीवुड स्तब्ध और शौक में डूब गया है। साल 2018 में इरफान खान को पता चला था कि वह न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से पीडि़त हैं। इस बीमारी के इलाज के लिए इरफान खान लंदन भी गए थे और करीब साल भर इलाज कराने के बाद वह वापस भारत लौटे थे। इरफान के परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटे हैं। जबकि उनके भाई जयपुर में रहते हैँ।
इरफान खान की मां का जयपुर में निधन
इरफान खान बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड में भी काफी पहचान रखते हैं हाल ही में उनकी हिन्दी फिल्म अंंग्रेजी मीडियम रिलीज हुई है। उन्होने द वारियर, मकबूल, हासिल, द नेमसेक, रोग जैसी फिल्मों मे अपने अभिनय का लोहा मनवाया।
हासिल फिल्म के लिये उन्हे वर्ष 2004 का फि़ल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ खलनायक पुरस्कार भी प्राप्त हुआ। वह बालीवुड की 30 से ज्यादा फिल्मों मे अभिनय कर चुके हैं। इरफान हॉलीवुड मे भी एक जाना पहचाना नाम हैं।
इरफान खान की तबियत बिगड़ी, कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती
वह ए माइटी हार्ट, स्लमडॉग मिलियनेयर और द अमेजिंग स्पाइडर मैन फिल्मों मे भी काम कर चुके हैं। 2011 में भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से सम्मानित किया। 60वे राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2012 में इरफ़ान खान को फिल्म पान सिंह तोमर में अभिनय के लिए श्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार दिया गया।