
बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर का मुंबई के एच एन रिलायंस अस्पताल में निधन हो गया है। ऋषि कपूर हाल ही में अमेरिका से कैँसर का इलाज करवाकर मुंबई लौटे थे। 67 साल के ऋषि कपूर कैंसर से पीड़ित थे। ऋषि कपूर के भाई रणधीर कपूर ने भी निधन की जानकारी दी।
गुजरे जमाने के चॉकलेटी हीरो ओर राजकपूर के बेटे ऋषि कपूर का मुंबई के एच एन रिलायंस अस्पताल में निधन हो गया है। वह हाल ही में अमेरिका से कैँसर का इलाज करवाकर मुंबई लौटे थे। बॉलीवुड को इरफान खान के बाद यह दूसरा सबसे बड़ा झटका लगा है। इरफान खान के निधन के अगले दिन इस खबर पूरा बॉलीवुड सकते में हैं।
67 साल के ऋषि कपूर कैंसर से पीड़ित थे। ऋषि कपूर के दोस्त, रिश्तेदार और सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने गुरुवार को ट्वीट कर ऋषि कपूर के निधन की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, ‘वो गया. ऋषि कपूर गए। अभी उनका निधन हुआ। मैं टूट गया हूं।
बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर का मुंबई के एच एन रिलायंस अस्पताल में निधन
ऋषि कपूर परिवार की ओर से ऋषि कपूर के भाई रणधीर कपूर ने भी निधन की जानकारी दी। ऋषि कपूर को बुधवार उनके परिवार ने एच एन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया था।
बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर कैंसर से पीड़ित थे
बुधवार रात को ऋषि कपूर को सांस लेने में तकलीफ आई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान अस्पताल में ऋषि की पत्नी नीतू सिंह, भाई रणधीर कपूर समेत परिवार के अन्य लोग मौजूद थे।ऋषि कपूर का जन्म 4 सितंबर 1952 को हुआ था । 1973 में फिल्म बॉबी के साथ उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था ।
कपूर खानदान की ओर से संदेश जारी कर बताया गया कि गुरुवार सुबह 8.45 बजे ऋषि कपूर ने अंतिम सांस ली। वो ल्यूकेमिया नामक बीमारी से पिछले 2 साल से लड़ रहे थे। इरफान खान के निधन के 1 दिन बाद 30 अप्रैल को ऋषि कपूर अलविदा कह गए। बैक टू बैक दो दिग्गज अभिनेताओं को गवां देना फिल्म इंडस्ट्री के लिए बहुत बड़ा झटका है।